LIVE UPDATE

रायपुर नियमों का उल्लंघन : कई बड़े क्लबों, ढाबा, रेस्टोरेंट एवं होटल संचालित करने वालों पर पुलिस की कार्यवाही

रायपुर में निर्धारित समयावधि के बाद भी नियमों का उल्लंघन कर क्लब, ढाबा, रेस्टोरेंट एवं होटल संचालित करने वालों पर रायपुर पुलिस की कार्यवाही

रायपुर। दिनांक 14.06.25 को पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री लखन पटले के नेतृत्व में थानों एवं एण्टी क्राईम एण्ड सायबर यूनिट की अलग – अलग 15 से अधिक टीमों द्वारा रायपुर के अलग – अलग थाना क्षत्रों में स्थित क्लब, ढाबा, रेस्टोरेंट एवं होटलों की आकस्मिक चेकिंग की गई।

 

ये भी पढ़ें –रायपुर : न्यूड पार्टी के आमंत्रण का प्रचार-प्रसार करने वाला आरोपी गिरफ्तार

 

चेकिंग के दौरान हायपर क्लब तेलीबांधा, जोक पब शीतल इंटरनेशनल तेलीबांधा, मोका बार एण्ड रेस्टोरेंट, होटल क्लोरेंस, सिमर्स बार, आई.पी.क्लब, नवा रायपुर, पियानों क्लब शैमरॉक जॉर्डन के संचालकों/मैनेजरों द्वारा निर्धारित समयावधि के बाद भी नियमों का उल्लंघन करते हुये अपने संस्थानों को खोलकर ग्राहकों को अवैध रूप शराब परोसा जा रहा था। जिस पर उक्त संस्थानों के विरूद्ध पंचनामा तैयार कर इनका आबकारी अनुज्ञप्ति निरस्त करने हेतु क्लेक्टर रायपुर की ओर पत्राचार किया गया है।

इसी प्रकार एम.पी. किचन जोरा तेलीबांधा, शेफ किचन मरीन ड्राईव, श्नो बेरी आईसलैण्ड मरीन ड्राईव, कैफे केपवाईस रेस्टोरेन्ट मरीन ड्राईव, ढ़ाबा शाबा विधानसभा, प्रिंस ढ़ाबा विधानसभा एवं राजू ढ़ाबा विधानसभा के संचालकों/मैनेजरों द्वारा निर्धारित समयावधि के बाद भी नियमों का उल्लंघन करते हुये अपने संस्थानों को खोलकर रखा गया था। जिस पर उक्त संस्थानों के विरूद्ध पंचनामा तैयार कर इनका अनुज्ञप्ति/गुमास्ता निरस्त करने हेतु आयुक्त नगर निगम रायपुर की ओर पत्राचार किया गया है।

vicky Silas

विक्की साइलस – संपादक, छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम विक्की साइलस पिछले 12 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख सांध्य दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम के संपादक हैं। वे सरल, तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम” आम लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता देने वाला भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है। संपर्क: vicky@chhattisgarhprimetime.com

Related Articles