LIVE UPDATE

सरलता और सुशासन के प्रतीक हैं विष्णु देव साय : सैय्यद रज़ा ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन पर दी बधाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिन के अवसर पर प्रदेश भर से बधाइयों का तांता लगा हुआ है। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सैय्यद रज़ा ने मुख्यमंत्री साय को जन्मदिन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। सैय्यद रज़ा ने उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि श्री साय का जीवन सादगी और जनसेवा का अनुपम उदाहरण है।

सैय्यद रज़ा ने कहा, यशस्वी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी का नेतृत्व छत्तीसगढ़ को नई ऊंचाइयों पर ले जा रहा है। उनकी कार्यशैली में ‘सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास’ का मूल मंत्र स्पष्ट दिखाई देता है। उनकी सहजता और संवेदनशीलता ने प्रदेश की जनता के दिलों में खास जगह बनाई है। उन्होंने आगे कहा कि, मुख्यमंत्री जी के कुशल मार्गदर्शन में प्रदेश का हर वर्ग, विशेषकर अल्पसंख्यक समुदाय, खुद को सुरक्षित और विकास की मुख्यधारा से जुड़ा हुआ महसूस कर रहा है। हम ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि उन्हें प्रदेश की सेवा के लिए सदैव शक्ति और ऊर्जा प्रदान करें।

vicky Silas

विक्की साइलस – संपादक, छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम विक्की साइलस पिछले 12 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख सांध्य दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम के संपादक हैं। वे सरल, तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम” आम लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता देने वाला भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है। संपर्क: vicky@chhattisgarhprimetime.com

Related Articles