LIVE UPDATE

कसडोल : दौलत राम शर्मा महाविद्यालय में एनएसएस द्वारा विश्व एड्स दिवस मनाया गया

कसडोल। चंदन जायसवालसंवाददाता, कसडोल : एचआईवी एड्स जन जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां एच आई वी, एड्स के कारण, रोकथाम और बचाव के विषय पर छात्र/छात्राओ एवं प्रशिक्षण अधिकारी को विभागीय सदस्यों द्वारा विस्तृत जानकारी दी गई। विद्यार्थियों ने भी कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। साथ ही यह भी बताया गया कि साल दर साल एचआईवी का दर बढ़ता ही जा रहा है जिसको जन जागरूकता से ही रोका जा सकता है।

कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएं

सिंगल विंडो सोशल सिक्योरिटीः HIV/AIDS पीड़ितों को मिलने वाली सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। HIV अधिनियम

कार्यक्रम का उद्देश्य : HIV/AIDS के बारे में जागरूकता बढ़ाना। संक्रमण से बचाव के उपायों के बारे में जानकारी देना। HIV/AIDS पीड़ितों को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में बताना। HIV/AIDS के खिलाफ लड़ाई में समुदाय की भागीदारी को बढ़ावा देना। समुदाय के सभी सदस्यों को HIV/AIDS के बारे में जागरूक करना होगा।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉक्टर रश्मि साहू चिकित्सा अधिकारी धनेश्वर पटेल AID काउंसलर विल्सन मनहर रामगोपाल साहू TB काउंसलर राजेश देवांगन, महाविद्यालय की ओर से प्राचार्य डी आर साहू, विश्राम टंडन,एनएसएस प्रभारी कमलकांत बर्मन, विलोज सर एवं समस्त छात्र छत्रे उपस्थित रहे.

vicky Silas

विक्की साइलस – संपादक, छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम विक्की साइलस पिछले 12 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने करीब 10 साल तक छत्तीसगढ़ के एक प्रमुख सांध्य दैनिक अखबार में पत्रकार के रूप में कार्य किया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम के संपादक हैं। वे सरल, तथ्य आधारित और जिम्मेदार पत्रकारिता में विश्वास रखते हैं। उनकी नेतृत्व में “छत्तीसगढ़ प्राइम टाइम” आम लोगों की आवाज़ को प्राथमिकता देने वाला भरोसेमंद डिजिटल प्लेटफॉर्म बनता जा रहा है। संपर्क: vicky@chhattisgarhprimetime.com

Related Articles