दिल्ली संसद घेराव में शामिल होने पहुंचे युवा कांग्रेस नेता विमल अजय को दिल्ली पुलिस ने किया गिरफ्तार



चंदन जायसवाल कसडोल
कसडोल,,दरअसल युवा नेता विमल अजय दिल्ली में संसद घेराव कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान दिल्ली पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया गिरफ्तारी के बाद विमल अजय ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार की तानाशाही चरम पर है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार देशहित में उठने वाली हर आवाज को दबाने का प्रयास कर रही है।विमल अजय ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार किसान, युवा और महिला विरोधी नीतियों पर काम कर रही है और देश को कुछ चुनिंदा पूंजीपतियों के हाथों में सौंपना चाहती है, जो कभी सफल नहीं होगा,उन्होंने आगे कहा कि देश संविधान से चलता है और आगे भी संविधान के अनुसार ही चलेगा। अब देश की युवा शक्ति जाग चुकी है और राहुल गांधी के नेतृत्व में 2029 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की तानाशाही सरकार को उखाड़ फेंका जाएगा।











