अखिल भारतीय सतनाम सेना ब्लॉक इकाई द्वारा अभनपुर में 22 दिसंबर को होगा विशाल सतनाम शोभायात्रा का आयोजन

162

रायपुर। अखिल भारतीय सतनाम सेना ब्लॉक इकाई अभनपुर द्वारा 22 दिसंबर को विशाल सतनाम शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। विशाल सतनाम शोभायात्रा में अखिल भारतीय सतनाम सेना प्रदेश अध्यक्ष युवराजगुरु इंजीनियर गुरु और धर्मगुरु खुशवंत साहेब जी शामिल होगें। शोभायात्रा बुधवार दिनांक 22 दिसंबर को राजशाही वेशभूषा के साथ गुरु खुशवंत साहेब जी बग्गी में सवार होकर डीजे धुमाल और बग्गी के साथ दोपहर 2 बजे शोभायात्रा बड़े उरला से होते हुए अभनपुर नगर के भ्रमण के अभनपुर (मुख्य चौक) में शोभायात्रा समाप्त होगी। उसके पश्चात गुरु खुशवंत साहेब संत समाज को दर्शन एवं आर्शीवाद प्रदान करेंगे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

शोभायात्रा में को आकर्षक बनाने गौरीकृपा धुमाल दुर्ग का आयोजन दीपक कोसरिया एवं सतनाम सेना के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया है।
राजमहंतगण, जिला महंतगण, ब्लॉक महंतगण,सेक्टर महंत, अठगवां, भंडारी, साटीदार, समाज प्रमुखों, जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारीगण, साधु संत, कढियारख, साहित्यकार, रचनाकार, गायक कलाकार, पंथी दल, अखाड़ा दल, सभी संगठनों के पदाधिकारीगण किसान, व्यापारीगण, उपरोक्त विशाल सतनाम शोभायात्रा में आप सभी सपरिवार सादर आमंत्रित है। उक्त जानकारी गुरु सेवक बादल भारद्वाज प्रदेश मिडिया प्रभारी अखिल भारतीय सतनाम सेना छत्तीसगढ़ द्वारा दी गई।

IMG 20240420 WA0009
नए साल में आंखों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए संकल्प लें - डॉ अभिषेक मेहरा