अभिरक्षा से फरार विचाराधीन बंदी गिरफ्तार

105
IMG 20220509 WA0052
IMG 20220509 WA0052

रायपुर। थाना रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट भिलाई के अपराध क्रमांक 05/2020 धारा 3(ए) आर.पी.(यू.पी.) एक्ट के विचाराधीन बंदी पी.मोहन राव पिता पी.रामा राव उम्र 34 साल निवासी जागृति नगर पुरैना भिलाई – 03 थाना भिलाई जिला दुर्ग जो केन्द्रीय जेल रायपुर में निरूद्ध था। दिनांक 20.12.2021 को बंदी पी.मोहन राव का केन्द्रीय जेल रायपुर में स्वास्थ्य खराब होने से उपचार हेतु डाॅ. बी.आर. अम्बेड़कर अस्पताल रायपुर में भर्ती कराया गया था। अस्पताल में उपचार के दौरान बंदी पी.मोहन राव सुरक्षा में तैनात जेलकर्मी को चकमा देकर फरार हो गया था। जिस पर बंदी पी.मोहन राव के विरूद्ध थाना मौदहापारा में अपराध क्रमांक 209/2021 धारा 224 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया था।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन व थाना प्रभारी मौदहापारा के नेतृत्व में थाना मौदहापारा पुलिस की टीम द्वारा फरार आरोपी की लगातार पतासाजी कर उसके छिपने के हर संभावित स्थानों में रेड कार्यवाही करते हुए आरोपी पी.मोहन राव पिता पी.रामा राव उम्र 34 साल निवासी जागृति नगर पुरैना भिलाई – 03 थाना भिलाई जिला दुर्ग को गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया।

BREAKING NEWS:-स्वास्थ्यकर्मियों की सभी छुट्टियां रद्द…. स्वास्थ्य संचालक ने जारी किया आदेश…. आपात स्थिति में छुट्टियां कलेक्टर करेंगे स्वीकृत