अमित शाह आये मगर महिलाओं का अपमान न करें – वंदना राजपूत

126
IMG 20230621 204326
IMG 20230621 204326

रायपुर। गृह मंत्री अमित शाह की छत्तीसगढ़ की दुर्ग जिले के दौरे पर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि अमित शाह छत्तीसगढ़ आये लेकिन महिलाओं का अपमान न हो इस बात का ध्यान रखें। मोदी सरकार की गलत नीतियों के चलते महिलायें रसोई गैस के महंगे दाम, महंगाई, खाद्य सामाग्रियों के दाम हुई बेतहाशा वृद्धि से परेशान है। महिलायें आक्रोशित है। ऐसे में महिलाओं की विरोध का सामना करने का साहस अमित शाह को करना चाहिये। पूर्ववर्ती भाजपा सरकार डॉ. रमन सिंह के दौरान दुर्ग में आयोजित महिला सम्मेलन में विरोध के डर से अमित शाह के सामने महिलाओं का अपमानित किया गया था। उस दौरान भाजपा सांसद सरोज पांडे मौन थी। महिलाओं के अपमान का तमाशा देख रही थी, इतिहास गवाह है जब-जब नारियों का अपमान हुआ है तब-तब इतिहास बदल गया है। इसी कारण छत्तीसगढ़ में 15 साल के शासन में भाजपा सिर्फ 14 सीट में सिमट कर रह गई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

वैसे ही हाल अभी दिल्ली का है, दिल्ली में पहलवान बेटियों के साथ अन्याय, अत्याचार किया जा रहा है और उस अत्याचारी बृजभूषण पर यौन शोषण का गंभीर आरोप लगा है उसे बचाने का काम भाजपा के शीर्ष नेताओं के द्वारा किया जा रहा है। जिस पार्टी में शीर्ष नेतृत्व में तड़ीपार यदि नेता हो तो देश में महिलाओं के साथ न्याय कैसे हो सकता है? महिला पहलवान विगत तीन माह से न्याय की आस लगाए बैठे हैं। अब देश की आधी आबादी महिलाओं को समझ आ गया है कि केंद्र में भाजपा की सरकार हो या जिस-जिस राज्य में बीजेपी के शासन हो वहां पर महिलाओं को न्याय नहीं मिलता, बल्कि अत्याचारी, दुराचारी आरोपी का साथ भाजपा के नेता झंडे लिए खड़े हो जाते हैं।

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ने कहा कि अमित शाह को रमन सरकार के दौरान हुये छत्तीसगढ़ के महतारियों की अपमान के लिए माफी मांगना चाहिए। भाजपा की गलत नीति के कारण आज किचन में संकट छा गया है जिसके जिम्मेदार केंद्र में बैठे मोदी सरकार है। भाजपा ने जो वादा किया था वह कोई भी वादा पूरा नहीं कर सका।

ब्रेकिंग - दसवीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम 19 मई को 

 

IMG 20240420 WA0009