आज का राशिफल: इन राशि वालो के आय के स्रोत बढ़ेंगे, देखे कैसा रहेगा आज का दिन, मेष से लेकर मीन तक

130

कैसा रहेगा आज का दिन आपके लिए? क्या कहते हैं आज के सितारे? दैनिक राशिफल के माध्यम से जानिए आज का राशिफल किन राशियों को फायदा मिलेगा और किन राशियों को नुकसान से गुजरना पड़ सकता है? इसकी जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जानिए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मेष राशि
जीवनसाथी का पूरा सपोर्ट आपके साथ रहेगा। आप अपने जीवनसाथी से दिल की बात शेयर कर सकते हैं। माता पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। पूजा-पाठ में आपका मन लगेगा।

वृषभ राशि
अचानक कमाई के जरिए बढ़ेंगे। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आपकी भूमिका अहम रहने वाली है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। भूमि और भवन की खरीदारी करने जा रहे हैं तो आपको महत्वपूर्ण कागजात ठीक प्रकार से जांच पड़ताल कर लेनी चाहिए ताकि आपको भविष्य में किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना ना करना पड़े। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

मिथुन राशि
अचानक करियर से जुड़ी हुई शुभ सूचना मिल सकती है। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी होने की संभावना नजर आ रही है। घर परिवार में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। परिवार के सदस्यों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। दूसरों की मदद करने के लिए आप तैयार रहेंगे।

कर्क राशि
कुछ कामों में कम मेहनत में अधिक सफलता मिल सकती है। जरूरी कामों में अधिक फोकस करना होगा। अनजान व्यक्तियों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए अन्यथा धोखा मिल सकता है। किसी जरूरी काम में अनुभवी लोगों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित होगी। परिवार के छोटे बच्चों के साथ आप हंसी खुशी समय व्यतीत करेंगे। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा।

राशिफल 9 अक्टूबर: कन्या और तुला राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत लकी, चमकेगी किस्मत, कुंभ वाले सूर्य को जल दे

सिंह राशि
आज आपका दिन शुभ है। उत्तम संपत्ति प्राप्ति के योग हैं। घर परिवार की परेशानियां दूर होंगी। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला ले सकते हैं। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को भारी धन लाभ मिलने की संभावना है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी परीक्षा में उत्तम परिणाम के लिए कठिन मेहनत करने की आवश्यकता होगी।

कन्या राशि
आपकी मेहनत रंग लाएगी। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारी आपके कामों की सराहना कर सकते हैं। जरूरी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कीजिए। घरेलू जरूरतों के पीछे थोड़ा धन खर्च होने की संभावना है। आपकी आमदनी अच्छी रहेगी। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे।

तुला राशि
घरेलू वातावरण सकारात्मक रहने वाला है। परिवार के सभी लोगों का सपोर्ट मिलेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने की योजना बन सकती है। व्यापार अच्छा चलेगा। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। व्यापार में किसी नई तकनीकी का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो भविष्य में लाभदायक सिद्ध होगा।

वृश्चिक राशि
आप अपने सभी कार्य मन मुताबिक पूरे करेंगे। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की संभावना है। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है। पिताजी की सलाह किसी काम में फायदेमंद साबित होगी। बच्चों की तरफ से उन्नति की खुशखबरी मिल सकती है।

धनु राशि
आपको धैर्य बनाए रखना होगा। सरकारी नौकरी करने वाले लोगों को पदोन्नति मिलने की संभावना है। किसी पुराने मित्र से बातचीत हो सकती है, जिससे आप पुरानी यादें ताजा करेंगे। किसी जरूरी काम में अधिक धन खर्च हो सकता है परंतु आपको इसका अच्छा मुनाफा मिलेगा।

ये राशि वाले पूंजी निवेश करने से पहले सोच विचार करें अन्यथा बाद में नुकसान उठाना पड़ सकता है. जाने अपनी सभी राशियो का हाल

मकर राशि
पारिवारिक जीवन अच्छा रहने वाला है। पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं को समझने की कोशिश करेंगे। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। कारोबार में बरकत होगी। छोटे-मोटे व्यापार से जुड़े हुए लोगों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है।

कुम्भ राशि
स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। मानसिक रूप से आप हल्का महसूस करेंगे। आपको अपनी मेहनत का उचित फल मिलेगा। कोर्ट कचहरी से जुड़े हुए मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को मन मुताबिक सफलता हासिल होगी। अनुभवी व्यक्तियों से जान पहचान हो सकती है।

मीन राशि
किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। इस राशि के स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई-लिखाई में थोड़ा बदलाव करने की सोचेंगे। ऑफिस का माहौल थोड़ा अलग होने के कारण आपको कार्यों को पूरा करने में वक्त लगेगा। आपको अपने खान-पान में थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है। इस राशि के छोटे बच्चों को पिता से कोई अच्छा-सा गिफ्ट मिलेगा।

IMG 20240420 WA0009