आज का राशिफल: देखे कैसा रहेगा आज का दिन, मेष से लेकर मीन तक

101

कैसा रहेगा आज का दिन आपके लिए? क्या कहते हैं आज के सितारे? दैनिक राशिफल के माध्यम से जानिए आज का राशिफल किन राशियों को फायदा मिलेगा और किन राशियों को नुकसान से गुजरना पड़ सकता है? इसकी जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जानिए।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मेष

नौकरी कर रहे जातकों ने यदि पहले कहीं भविष्य के लिए कुछ निवेश किया था, तो आज उसका उनको भरपूर फायदा मिल सकता है, जिससे वह प्रसन्न रहेंगे। सायंकाल का समय आज आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित हो सकते हैं। आज आप अपने परिवार के सदस्यों से किसी वाद विवाद में ना पड़े, यही आपके लिए बेहतर होगा।

 

वृष

आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरी कर रहे जातकों का दिन अच्छा व्यतीत होगा और उनके कार्य क्षेत्र में प्रतिष्ठा बढ़ सकती है।आज आपका अपने पिताजी के साथ संबंधों में सुधार होगा। आज आपको अपने पिताजी से कोई महत्वपूर्ण सलाह मिल सकती है, जो आपके बहुत काम आएगी।

मिथुन

आज का दिन आपका परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। आज आप अपने दिन का कुछ समय परोपकार के कार्यों व गरीबों की सेवा में कुछ धन व्यय करेंगे। विद्यार्थियों के आज उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे, जिससे वह और उनके परिवार के सदस्य भी प्रसन्न रहेंगे। सायंकाल के समय आज आपको अक्समात किसी सूचना को सुनकर यात्रा पर जाना पड़ सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों ने यदि अभी तक अपने साथी को अपने परिवार के सदस्यों से नहीं मिलवाया हो, तो आज आप मिलवाया सकते हैं।

Today's horoscope : आज महीने का आखिरी दिन, जानिए आज किस्मत का साथ मिलेगा या नहीं, पढ़ें दैनिक राशिफल

ये भी पढ़ें – किसान मेरी जान, मेरे प्राण हैं और किसानी मेरी धड़कन है : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

कर्क

आज आपके रुके हुए काम पूरे होने की संभावना है। बच्चों से किसी मसले को लेकर उनसे बात करेंगे। इस राशि के विद्यार्थियों को शिक्षक की तरफ से विशेष मार्गदर्शन मिलेगा, जिससे भविष्य उज्जवल बनेगा। घर पर किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन के बारे में सोचेंगे। घर में रिश्तेदारों का आना-जाना लगा रहेगा। कोई भी काम कॉन्फिडेंस के साथ शुरू करेंगे तो सफलता मिलेगी।

सिंह

आपके सोचे हुए कार्य पूरे होंगे। इससे आपका मन खुश रहेगा। किसी काम के लिए कोई बड़ा फैसला लेने में आप सफल रहेंगे। इस राशि के बच्चे छुट्टी का आनंद उठाएंगे। आपको कोई खास बात पता चल सकती है। पार्टनर के साथ किसी रेस्टोरेंट में लंच करने का प्लान बनाएंगे।

कन्या

आज आप किसी नए काम की प्लानिंग करेंगे। परिवार वालों के साथ खुशनुमा पल बिताएंगे, इससे रिश्तों में नजदीकियां बढ़ेंगी। पुराने दोस्तों से मुलाकात होने की संभावना है। आपके व्यवहार से कुछ लोग प्रभावित होंगे। किसी खास मामले में अनुभवी व्यक्ति से सलाह मिलेगी। आर्थिक पक्ष में मजबूती आएगी। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

ये भी पढ़ें – सिविल लाईन क्षेत्र में 384 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट SPAS TRANCAN PLUS के साथ आरोपी गिरफ्तार

तुला

भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। अपने कार्यों को पूरा करने के लिए कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। किसी महत्वपूर्ण मामले पर कुछ खास लोगों से बातचीत करने का मौका मिलेगा। आपको इसका पूरा फायदा उठाना चाहिए। अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। रोजगार के उचित अवसर मिलेंगे। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे।

Todays Horoscope : आज इन राशि वालों के लिए दिन रहेगा सुख समृद्धि से भरा, जानिए आज भाग्य का साथ मिलेगा या नहीं, पढ़ें दैनिक राशिफल

वृश्चिक

आज रुका हुआ धन वापस मिलेगा। अधूरे काम आसानी से पूरे होंगे। व्यापार में साझेदारी से लाभ होगा। लवमेट का पूरा सहयोग मिलेगा। समाज के कार्यों में आप आगे रहेंगे। व्यापार में योजनाबद्ध तरीके से काम करने से लाभ की प्राप्ति होगी। इस राशि के आर्ट्स स्टूडेंट्स को पढ़ाई-लिखाई में शिक्षकों से मदद मिलेगी। सेहत के लिहाज से दिन बेहतर बना रहेगा।

धनु

आज कोई शुभ समाचार मिलने के संकेत नजर आ रहे हैं। आपके मन में किसी व्यक्ति की मदद करने का भाव आएगा। रचनात्मक प्रतिभा खुलकर लोगों के सामने आएगी। आर्थिक स्थिति में बढ़ोतरी होगी। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक यात्रा की योजना बनाएंगे। खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आगे बढ़ने के नए मौके मिलेंगे। जीवनसाथी के साथ खुशी के पल बिताएंगे।

ये भी पढ़ें – चार व्यापारियों से 125 क्विंटल धान जप्त

मकर

आज माता-पिता की मदद मिलने से आपका कोई खास काम पूरा होगा। सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। अपनी सेहत का ध्यान रखें। उधार लेन-देन से बचना चाहिए। अगर आप जीवनसाथी के साथ अपने रिश्तों में संतुलन बनाकर चलेंगे, तो आपके रिश्ते मजबूत होंगे। किसी जरूरी काम में सफल होने से आपकी तारीफ होगी। नकारात्मक विचारों से दूरी बनाकर रखें।

कुंभ

आज संतान सुख की प्राप्ति होगी। सहयोगी आपके विचारों से प्रभावित होंगे, लेकिन दूसरों के कार्यों में दखल देने से आपको बचना चाहिए। मन-मुताबिक काम पूरे होने से आपका मन प्रसन्न होगा। अधिकारी वर्ग से बातचीत करते समय सावधानी रखें। दोस्तों के साथ पिकनिक स्पॉट पर जाने की योजना बनाएंगे। बिजनेस को आगे बढ़ाने के बारे में विचार-विमर्श करेंगे। आपकी सभी परेशानियों का हल निकलेगा।

मिथुन और मीन राशि वाले शाही खर्च से बचें,जानें 7 दिसंबर का राशिफल 

मीन

किसी विषय में आ रही समस्या आसानी से हल हो जाएगी। आपका दाम्पत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा। व्यापार के क्षेत्र में दूसरे लोगों से संपर्क करना फायदेमंद होगा। आपके व्यवहार से कुछ लोग खुश होंगे। किसी खास मामले को लेकर आपकी सोच सकारात्मक होगी। आज जीवन में खुशियां ही खुशियां आएंगी।

 

IMG 20240420 WA0009