आज का राशिफल : देखे कैसा रहेगा आज का दिन

101
Screenshot 2022 0906 012733
Screenshot 2022 0906 012733

कैसा रहेगा आज का दिन आपके लिए ? क्या कहते हैं आज के सितारे ? दैनिक राशिफल के माध्यम से जानिए आज का राशिफल किन राशियों को फायदा मिलेगा और किन राशियों को नुकसान से गुजरना पड़ सकता है ? इसकी जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जानिए ।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मेष राशि

मनचाहा जीवनसाथी मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। आप दूसरों के लिए बुरा न सोचें। अपने आहार पर नियंत्रण रखें। पेट संबंधित रोग संभव हैं। पिता के सहयोग से आप अपने खास कार्य पूरे करेंगे। रुका हुआ धन मिलेगा और आर्थिक हालात में सुधार आएगा। किसी खास दोस्त की तबीयत अचानक से खराब होने से मन उदास रहेगा। आपकी रचनात्मकता में आज वृद्धि होगी।

वृषभ राशि

आज आप लेन-देन में सावधानी रखें। व्यापार में तरक्की होने की उम्मीद है। लंबे समय से चला आ रहा पारिवारिक विवाद आज समाप्त हो सकता है। महत्त्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेगे। छात्रों के लिए समय मेहनत करने वाला है। ज्यदा घमंड से नुकसान आप को ही होगा। आप पूरा दिन थोड़े से भावुक रहेंगे। आप जो भी करेंगे पूरे मन से करेंगे और इसीलिए आपको सफलता जरुर मिलेगी। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। धार्मिक काम में व्यस्त रहेंगे।

मिथुन राशि

मौसमी बीमारियों से बचें। कार्यक्षेत्र में सकारात्मक उर्जा के साथ कार्य करेंगे। विवेक से काम लेने पर सफलता मिलेगी। व्यापार के लिए आज का दिन प्रगतिदायक रहेगा। पारिवारिक समस्याओं का धीरे-धीरे हल निकालने में सफल रहेंगे। निकट संबंधों में मधुर संवाद से अपनी सुंदर छवि बनाएं। पैसों से जुड़ी उथल-पुथल रहेगी। आज आप बोलने में ध्यान रखें। घर में शांतिपूर्ण वातावरण बना रहेगा।

30 December Ka Rashifal: कैसा रहेगा आज का दिन आपके लिए, पढ़िए दैनिक राशिफल

कर्क राशि

आज आपका मन प्रसन्न होगा। आज के दिन आपका पराक्रम और साहस खूब बढ़ा रहेगा। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। आज अपनी वाणी को किसी के लिए कठोर न करें। कोई पुराना उधार आपको टेंशन दे सकता है। कार्यक्षेत्र में आज का दिन उत्साहपूर्ण रहेगा।

सिंह राशि

आज आप अपने कामकाज को बढ़ाने में सफल होंगे। कार्य से संबंधित यात्राओं का लाभ मिलेगा। आज किसी से वाद-विवाद न करें। शत्रु पक्ष से आज सावधान रहें। गृहस्थ जीवन को लेकर कुछ चिंताएं रह सकती हैं। हालांकि ये बड़ी चिंताएं नहीं होंगी। लेन-देन और निवेश से जुड़े मामलों में संभलकर रहना होगा। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ मिलेगा।

कन्या राशि

धन संचय करने की दिशा में ठोस कदम उठाने होंगे। आय के स्त्रोत में वृद्धि का योग बना हुआ है, लेकिन इसके लिए अधिक प्रयास करने होंगे। आज अहंकार और क्रोध से दूर रहें। आपकी भरपूर ऊर्जा और ज़बरदस्त उत्साह सकारात्मक परिणाम लाएंगे व घरेलू तनाव दूर करने में मददगार रहेंगे। मन में रोमांस को लेकर टेंशन हो सकती है। दैनिक कार्य नियमित होंगे।

तुला राशि

आज कई मामलों में आपको किस्मत का साथ नहीं मिल पाएगा। मेहनत का फल भी आपको नहीं मिल पाएगा। बिजनेस में लाभ की स्थिति बनती दिख रही है। अधूरे कार्यों को पूर्ण करने की कोशिश करें। अधिक उत्साह की स्थिति से बचें। भटकाव की स्थिति न बननें दें। आप अपने वरिष्ठों और सहकर्मियों का ध्यान समान रूप से आकर्षित करेंगे। किसी असहाय की मदद करने से खुशी प्राप्त होगी। आत्मविश्वास की कमी के कारण गलत फैसले ले सकते हैं।

मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड का परीक्षा परिणाम किया जारी

वृश्चिक राशि

आज राजनीतिक क्रिया-कलापों में सक्रियता काफी तेज होगी। वर्तमान समय शुभ फल देने वाला है। इस दिन आलस का त्याग करें और मिलने वाले अवसरों पर खरा उतरने का प्रयास करें। आज धन का व्यय अधिक हो सकता है, इसे कम करने या रोकने का प्रयास करें। नियोजित परिश्रम द्वारा कार्य पूर्ण होने के आसार हैं। जॉब में सफलता और उन्नति की संभावना रहेगी। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। व्यर्थ चिंता छोड़ दें। स्वस्थ रहें, मस्त रहें।

धनु राशि

तनाव की स्थित बन सकती है, इससे बचने का प्रयास करें। छिपे हुए शत्रु हानि पहुंचाने का कार्य कर सकते हैं। इसलिए अपनी योजनाओं को लेकर सतर्क रहें। आपको कुछ प्रभावशाली लोगों का सहयोग मिलेगा और अच्छी प्रगति होगी। अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें, अन्यथा नुक्सान हो सकता है। स्वभाव में चिड़चिड़ापन हो सकता है।

मकर राशि

जमीन, मकान तथा वाहन की खरीदारी करने के लिए आज का दिन शुभ है‌। खान-पान में लापरवाही बिल्कुल न बरतें। व्यापार के मामले में दिन सुखद व्यतीत होगा। जल्दबाजी में कोई भूल हो सकती है इसलिए हर काम सोच-समझ कर करें। आय स्थिर रहेगी और आप भौतिक सुखों की प्राप्ति के लिए धन भी खर्च करेंगे। आपके अपने परायों सा व्यवहार करते नजर आ सकते हैं।

कुंभ राशि

कार्यों की अधिकता रह सकती है। आस-पास के लोगों से टकराव की नौबत न आए, इस बात का ध्यान रखें। किसी शुभ कार्य की चर्चा हो सकती है। उच्‍च शिक्षा के लिए विदेश जाने की इच्‍छा है तो यह आपके लिए बिल्‍कुल सही समय है। नए वस्त्र और आभूषणों को खरीदने के पीछे खर्च अधिक हो सकता है। आपकी तंदरुस्ती आपके घर वालों को खुशी देगी।

बदमाशों ने बीजेपी नेता की गोली मारकर की हत्या, इलाके में मचा हड़कंप

मीन राशि

स्‍थान परिवर्तन की योजना सफल हो सकती है। दिन के उत्तरार्ध में उलझनों के बावजूद पराक्रम में वृद्धि होगी। घर-परिवार में हर्ष मंगलमय परिवर्तन व मनोरथ सिद्धि होगी। कोई झगडा भी इस बात की वजह हो सकता है जिसमें पैसे के लेनदेन से जुड़े फैसले शामिल हों। कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों को कुछ अप्रत्याशित लाभ मिलेगा। यात्रा से लाभ संभव है। खेल जगत से जुड़े जातकों के लिए समय श्रेष्ठ है।

IMG 20240420 WA0009