आज का राशिफल : देखे कैसा रहेगा आज का दिन

81
Screenshot 2022 0906 012733 1
Screenshot 2022 0906 012733 1

कैसा रहेगा आज का दिन आपके लिए ? क्या कहते हैं आज के सितारे ? दैनिक राशिफल के माध्यम से जानिए आज का राशिफल किन राशियों को फायदा मिलेगा और किन राशियों को नुकसान से गुजरना पड़ सकता है ? इसकी जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जानिए ।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

मेष राशि

आज परिजनों के साथ हर्षोल्लास का आनन्द उठायेंगे। अपनी जिम्मेदारियों के प्रति निष्ठावान रहेंगे। बड़ा व्यावसायिक अनुबन्ध हो सकता है। पिता का आशीर्वाद और मार्गदर्शन आपको प्राप्त होगा। घर में अचानक मेहमान आ सकते हैं।

वृषभ राशि

आज कारोबार में प्रतिस्पर्धा के बावजूद अच्छा आर्थिक लाभ प्राप्त कर सकते हैं। भोजन के प्रति अरुचि हो सकती है। पूजा-पाठ आदि को लेकर दिखावे से बचें। धारदार उपकरणों का प्रयोग सावधानी से करें। अपनी छुपी हुई प्रतिभा को उभारने के लिए प्रयास करेंगे।

मिथुन राशि

आज सन्तान को लेकर आपको खर्च ज्यादा करना पड़ सकता है। पैरों में थकान के कारण थोड़े अनमने रहेंगे। घर के सदस्यों पर अपना गुस्सा न निकालें। अध्यात्म के प्रति रुचि बढ़ेगी। प्रेमी जन के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें।

कर्क राशि

आज व्यापार के दृष्टिकोण से ग्रह स्थिति पक्ष की नहीं है। मानसिक तनाव के कारण आप परेशान होंगे। महत्वपूर्ण उपकरण या वाहन खराब हो सकता है। जीवनसाथी से अपने मन की बातें शेयर करें। पुराने साथियों के साथ मुलाक़ात होगी।

सिंह राशि

आज जीवनसाथी के साथ मतभेद समाप्त होंगे। नए मित्र बन सकते हैं। कारोबार में बड़ा आर्थिक लाभ प्राप्त हो सकता है। छोटी दूरी की यात्रा हो सकती है। शिक्षा के क्षेत्र में बहुत अच्छा प्रदर्शन करेंगे। दोपहर के बाद आपको आर्थिक परेशानियों से राहत मिलेगी।

Todays Horoscope : आज इन 3 राशि वालो के लिए दिन रहेगा अनुकूल, और इन राशि वालों को गुजरना पड़ सकता है नुकसान से, पढ़े दैनिक राशिफल 

कन्या राशि

आज धार्मिक कार्यों को लेकर आप सजग रहेंगे। परिस्थितियों में सकारात्मक परिवर्तन आयेगा। अनावश्यक बातों पर आपको ध्यान नहीं देना चाहिए। लोग आपकी बातों का गलत मतलब निकाल सकते हैं इसीलिए नाप-तौल कर बातें करें।

तुला राशि

आज आपकी कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती है। परिवार के लोगों की जरूरतों पर धन खर्च करें। अपने व्यक्तित्व को लेकर काफी आशावादी रहेंगे। धर्म-कर्म के प्रति रुचि जागृत होगी। समाज में आपकी छवि निखरेगी।

वृश्चिक राशि

आज लंबी दूरी की यात्रा बिल्कुल न करें। पुराना कर्ज आपको बहुत ज्यादा परेशान करेगा। किसी को भी आज कोई वादा न करें वरना आपको लगातार मानसिक दबाव का सामना करना पड़ेगा। आज आप थोड़ा सुस्त सा महसूस करेंगे।

धनु राशि

आज सामाजिक कार्यों में आप भाग ले सकते हैं। आज नया काम शुरू करने के लिये दिन बहुत ही अच्छा है। पैतृक सम्पत्ति से आपको धन लाभ होगा। व्यापार में आपकी आमदनी में वृद्धि होगी। अपनी कार्यशैली को दूसरों पर न थोपें।

मकर राशि

आज आप आवश्यक कार्यों को लेकर थोड़े लापरवाह हो सकते हैं। सन्तान का उत्तम सहयोग प्राप्त होगा। आप दूसरों की मदद को लेकर काफी सक्रिय रहेंगे। सभी काम आराम से व धीमी गति से करेंगे। लेकिन फिर भी आपका कोई काम नहीं रुकेगा।

कुंभ राशि

आज मन अनैतिक कार्यों की तरफ भागेगा। आज चंचलता पर नियंत्रण रखना आपके लिए बहुत जरूरी है। पेट में जलन की समस्या हो सकती है। घरेलू वातावरण थोड़ा अशान्त रहेगा। छोटी-छोटी बातों पर परिजनों के साथ उलझने से बचें।

मीन राशि

आज घर पर भी आपका मन नहीं लगेगा। बहुत तलाभुना और जंक फूड खाने से बचें। मेडिटेशन और योग आपको हर तरह से लाभ पहुंचायेगा। टालमटोल के कारण आप अवसरों को चूक सकते हैं। भागदौड़ वाले कार्यों के कारण थोड़ा हताश महसूस करेंगे।

IMG 20240420 WA0009