आज का राशिफल : देखे कैसा रहेगा आज का दिन, अपनी राशि के अनुसार

106
Screenshot 2022 0906 012733 1
Screenshot 2022 0906 012733 1

कैसा रहेगा आज का दिन आपके लिए ? क्या कहते हैं आज के सितारे ? दैनिक राशिफल के माध्यम से जानिए आज का राशिफल किन राशियों को फायदा मिलेगा और किन राशियों को नुकसान से गुजरना पड़ सकता है ? इसकी जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जानिए ।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

 

मेष राशि

आज आप दान के काम में दिन बिताएंगे और परिवार में चल रही समस्या को दूर कर भाईचारे को बढ़ावा देंगे और सुख-सुविधाओं में वृद्धि से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको किसी महत्वपूर्ण कार्य में तेजी लानी होगी, तभी वह पूरा हो पाएगा। आज किसी वरिष्ठ व्यक्ति से मुलाकात होगी। आप साहस और पराक्रम के साथ किसी भी प्रतिकूल स्थिति से आसानी से निकल जाएंगे, जो आपको बाद में चौंका देगी। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर आपका विवाद हो सकता है।

वृषभ राशि

आज कार्यक्षेत्र में बड़प्पन दिखाते हुए आपको लोगों से काम कराना होगा। आप टीम वर्क के जरिए काम करें तो यह आपके लिए बेहतर रहेगा लेकिन आपका कोई साथी आज आपकी बात इधर से उधर कर सकता है। इससे आपको परेशानी हो सकती है। आपको अपने कुछ रक्त संबंधी रिश्तो को सुधारने की कोशिश करनी होगी, नहीं तो दरार पैदा हो सकती है। आपको किसी और को पैसा उधार देने से बचना होगा, वापस आने की संभावना बहुत कम है।

मिथुन राशि

रचनात्मक कार्यों से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहने वाला है। आपको बिना पूछे किसी को सलाह नहीं देनी चाहिए, नहीं तो वह उल्टा आप पर हावी हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आप अपनी अच्छी सोच का पूरा फायदा उठाएंगे और आपको अपने विनम्र और मधुर स्वभाव से कोई परेशानी नहीं होगी। कार्यक्षेत्र में आपको अपने अहंकार को अलग रखकर काम करना होगा। आपकी मुलाकात कुछ प्रभावशाली लोगों से हो सकती है, जिनसे आपको किसी लाभ की जानकारी मिल सकती है। आप अपना पैसा किसी बड़ी कंपनी में निवेश कर सकते हैं।

Today 25 September: मेष राशि वाले सेहत को लेकर सचेत रहें, जानें आज का राशिफल

कर्क राशि

आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। आपके बढ़ते हुए कुछ खर्चे आपके लिए सिरदर्द बनेंगे। बच्चे आज आपकी उम्मीदों पर खरे उतरेंगे लेकिन फिर भी आप किसी छोटी सी बात के चलते उन्हें टाल सकते हैं। पिता से किसी भी तरह का विवाद होने पर भी आपको चुप रहना होगा। आप अपने लेन-देन पर पूरा ध्यान दें।

सिंह राशि

कार्यक्षेत्र में आज का दिन आपके लिए कोई बड़ी उपलब्धि लेकर आएगा, क्योंकि अधिकारी आपके काम से खुश होंगे और आपको कुछ अतिरिक्त जिम्मेदारियां सौंप सकते हैं। महत्वपूर्ण मामलों में आपको पूर्ण सफलता मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में लाभ कमाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। परिवार के सदस्यों की मदद से आज आप कोई बड़ा काम पूरा कर सकते हैं। संतान का कोई जरूरी काम आज आप पूरा कर सकते हैं। छात्रों की उच्च शिक्षा का मार्ग प्रशस्त होगा ।

कन्या राशि

आज का दिन आपके लिए अपनी दिनचर्या में बदलाव ला सकता है। बदलाव के कारण आप कुछ आलस्य दिखाएंगे, जो आपके लिए हानिकारक होगा। आपको अपने खान-पान का पूरा ध्यान रखना होगा। खान-पान पर नियंत्रण रखें, नहीं तो आपको पेट दर्द जैसी समस्या हो सकती है। आपके कुछ सहकर्मी आज आपसे किसी प्रकार की मदद मांग सकते हैं। परिवार वालों के स्नेह से आज आपका कोई काम आसानी से हो जाएगा।

तुला राशि

नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा लेकिन जो लोग प्रेम विवाह की तैयारी कर रहे हैं उन्हें अभी कुछ समय और इंतजार करना होगा। मितभाषी होने के कारण आपको परेशानी हो सकती है, जो लोग जन सहयोग के काम में लगे हैं, कोई अधिकारी उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकता है। आप अपनी मेहनत और विश्वास से कोई अच्छा काम पूरा कर सकते हैं। आपके कुछ मामलों में शांति से निर्णय लेंगे तो बेहतर होगा। माता को कुछ परेशानी हो सकती है जैसे पैरों में दर्द आदि।

नवरात्रि के दौरान तुला राशि में होगी बड़ी हलचल, सभी राशियां रहें उथल- पुथल के लिए तैयार

वृश्चिक राशि

नौकरी की तलाश कर रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा लेकिन जो लोग प्रेम विवाह की तैयारी कर रहे हैं उन्हें अभी कुछ समय और इंतजार करना होगा। मितभाषी होने के कारण आपको परेशानी हो सकती है, जो लोग जन सहयोग के काम में लगे हैं, कोई अधिकारी उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंप सकता है। आप अपनी मेहनत और विश्वास से कोई अच्छा काम पूरा कर सकते हैं। आपके कुछ मामलों में शांति से निर्णय लेंगे तो बेहतर होगा। माता को कुछ परेशानी हो सकती है जैसे पैरों में दर्द आदि।

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए मध्यम फलदायी रहने वाला है। आपके कुछ कानूनी मामले सुलझेंगे और आपकी संपत्ति में वृद्धि हो सकती है। अपने दोस्तों से बात करते समय पूरा आत्मविश्वास बनाए रखें और अपने मन की किसी भी समस्या के बारे में उनसे बात कर सकते हैं। छात्रों को परीक्षा में अच्छी सफलता मिलती है तो उनका नाम और उनके परिवार का नाम रोशन होगा। आपकी किसी गलती के कारण आपको परिवार वालों से डांट भी पड़ सकती है। आप किसी धार्मिक चर्चा में भाग ले सकते हैं।

मकर राशि

लेन-देन के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ परेशानियां लेकर आ सकता है। आपको अपने गुस्से के कारण अति-उत्साहित होने से बचना होगा अन्यथा आपसी संबंधों में दरार आ सकती है। कार्यक्षेत्र में आज आपके सामने कुछ चुनौतियां आ सकती हैं, जिनसे आप घबराएंगे नहीं बल्कि उनका डटकर सामना करेंगे। व्यापारियों को किसी भी काम को छोटा या बड़ा सोचकर नहीं करना है। आपको किसी भी जोखिम भरे व्यवसाय में शामिल होने से बचना होगा, अन्यथा आपका बहुत सारा पैसा डूब सकता है। आपको अपनी निर्णय लेने की क्षमता का पूरा लाभ मिलेगा।

आज का राशिफल 25 अगस्त 2021 देखिये अपनी राशि और जाने आज का दिन कैसा रहेगा

कुंभ राशि

व्यापार के मामले में आज का दिन आपके लिए सावधान और सतर्क रहने का रहेगा। आप अपने पुराने दोस्तों से मिल सकते हैं। सकारात्मक सोच का आप अच्छा फायदा उठाएंगे, जिससे आप सही समय पर कोई भी फैसला ले सकते हैं। छात्रों को शिक्षा से संबंधित कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। आपको किसी लक्ष्य की ओर बढ़ना होगा तभी आप कोई काम कर पाएंगे। आर्थिक दृष्टि से आज का दिन मजबूत रहेगा लेकिन पारिवारिक मामले में आपको नम्रता बनाए रखनी होगी।

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए कठिन है। पूरी मेहनत और समर्पण के साथ अपने बड़ों का सम्मान करें। अपने व्यवसाय के किसी महत्वपूर्ण कार्य में किसी प्रकार की देरी न करें। कुछ पारिवारिक मामलों में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेनी होगी। कार्यक्षेत्र में आज आपकी कोई बात किसी को बुरी लग सकती है। दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। आज आप बाहरी लोगों से मेलजोल बढ़ाने में सफल रहेंगे। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा।

IMG 20240420 WA0009