आज रात से 7 फरवरी की सुबह तक बन्द रहेगा रायपुर शहर का यह मार्ग

96

रायपुर। रायपुर नगर निगम द्वारा अमृत मिशन योजना अंतर्गत समता कालोनी से अग्रसेन चौक होते हुए तेलघानी नाका तक मुख्य जलवाहिनी बिछाने का कार्य आज से शुरू किया जाएगा। इस वजह से इस मार्ग को आज रात 9 बजे से 7 फरवरी की सुबह 9 बजे तक करीब 36 घण्टे तक बन्द रखा जाएगा।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

यातायात विभाग से जारी की गई सूचना के मुताबिक पेयजल सप्लाई की महत्वपूर्ण योजना हेतु इस क्षेत्र में मुख्य जलवाहिनी बिछाना आवश्यक है। निगम द्वारा यह कार्य लगातार 36 घण्टे तक किया जाएगा। इस दौरान नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा ना हो इसका भी ध्यान रखा जाएगा।

IMG 20240420 WA0009
प्रगतिशील यादव महासंघ ने कुलपति के.पी. यादव का किया अभिनंदन