ईद मिलादुन्नबी पर सैय्यद रज़ा ने प्रदेशवासियों को दी मुबारकबाद

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सैय्यद रज़ा ने प्रदेशवासियों को ईद मिलादुन्नबी के पावन अवसर पर मुबारकबाद और शुभकामनाएं दी हैं।

सैय्यद रज़ा ने कहा कि ईद मिलादुन्नबी पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जीवन, उनके आदर्शों और मानवता के प्रति उनके संदेश को याद करने का अवसर है। उन्होंने प्रदेशवासियों से आपसी भाईचारे, प्रेम, सौहार्द और शांति की भावना को मजबूत करने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की पहचान हमेशा से सामाजिक सद्भाव और आपसी भाईचारे की रही है। सभी धर्मों और समुदायों के लोग मिल-जुलकर त्योहार मनाते हैं, जो प्रदेश की गंगा-जमुनी संस्कृति को मजबूत करता है।

सैय्यद रज़ा ने ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि यह पर्व समाज में प्रेम, शांति और इंसानियत का संदेश और मजबूत करे। उन्होंने सभी नागरिकों से मिल-जुलकर शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील की।

Advertisement

Related Articles