सुणी पुकार दातार प्रभ गुरू नानक जग माहि पठाइिआ

सिंख धर्म का आरंभ “श्री गुरू नानक देव जी” के आगमन से हुआ। “श्री गुरू नानक देव जी” का जन्म 1469 ई. में तलवंडी गांव में हुआ।

दुखों के भार से पीड़ित हो चुकी धरती को तारने के लिए “निरंकार” ने माता “त्रिपता जी”, पिता “श्री कालू चंद जी” के घर तलवंडी राए भोंए में बेबे “नानकी” के वीर “श्री गुरू नानक देव जी” का प्रकाश कलयुग की आंधी के वेग को रोकने के लिए हुआ।

कर रही थी। सोने की चिड़िया कहलाने, वाला देश, अत्याचारों से पीड़ित प्रजा त्राहि-त्राहि

जब सारी धरती पाप ग्रस्त हो चुकी थी, उसी समय वन से एक ध्वनि आती है :

धन निरंकार !
धन निरंकार !

जिनके आगमन से पूरे संसार में प्रकाश ही प्रकाश हो गया।

“सतिगुरू नानक प्रगटिया मिटी धुंध जग चानणु होआ”

श्री गुरू नानक देवजी का अवतरण मानवता के कल्याण के लिए हुआ था।

“न हिन्दु बड़ा न मुसलमान। अच्छा और बड़ा वही है जिसके कर्म ऊंचे हो”

“वे जग को तारने के लिए ही आये थे।”

उनका दिव्य दर्शन सर्व प्रथम केवल “बेबे नानकी” को ही प्राप्त हुआ था।

आप बाल्य काल से ही दानी प्रवृत्ति के थे।

करतारपुर में अपने ही हाथों से कृषि करते थे। अनाज बोना, काटना और तोलते समय एक दो तीन संख्या की गिनती करते करते तेरा तेरा के रूप में उच्चारित करते सारा भंडार उसी “वाहिगुरू” का मानकर लोगों में बांट देते थे।

“पिता महिता कालू” ने धन “बाबा नानक” को 20 रूपये देकर व्यापार करने के लिए भेजा, तो रास्ते में भूखे साधुओं को भोजन खिलाकर लौटे तो पिता महिता कालू बहुत नाराज हुए। “श्री गुरु नानक देव जी” ने कहा आपको धन चाहिए आंखे बंद करके देखिये घर में कितना धन है। “पिता कालू” ने आंखे बंद की तो देखा घर के आंगन में सोना ही सोना है।

जग तारने के लिए “श्री गुरू नानक देव जी” प्रचार करने भाई मरदाना जी के साथ यात्रा पर निकल पड़ें। भाई मरदाना जी भूख से तंग आकर पंजाब वापिस आने लगे तो रास्ते में कौड़े राक्षस के हाथ आ गये, तो “श्री गुरू नानक देव जी” ने उन्हें छुड़ा लिया। “श्री गुरु नानक देव जी ने अकुआ की ओर इशारा करके कहा यह फल खा लो। भाई मरदाना जी ने कहा यह जहर है।

“श्री गुरू नानक देव जी” ने फिर खाने को कहा, मरदाना जी ने “श्री गुरू नानक देव जी” का वचन मान कर खाया तो वह सचमुच मीठा लगा।

“श्री गुरु नानक साबिह जी” के जीवन के साथ बहुत सी करामातें जोड़कर बताई जाती है। जिनमें खेत हरा हो जाना, सर्प ने छाया करनी, वृक्ष की परछाई न ढलाना आदि। “श्री गुरू नानक देव जी” मक्के लौटे तो वहा पानी की कमी थी। “श्री गुरू नानक देव जी” ने काम्बे की छड़ी से (आसा) से प्रहार किया जिससे पानी की धारा बह निकली।

नानक जहां भी जाते थे सभी को खुशियां ही बांटते थे।

एक दिन “श्री गुरू नानक साहिब” प्रातः काल सैर करने जा रहे थे। गुरू जी के हाथों में कंगन देख कुछ ठगों ने देने को कहा। श्री गुरू नानक देव जी ने सब कुछ दे दिया। जब ये सब लेकर थोड़ी ही दूर गये तो उनको आंखों से दिखाई देना बंद हो गया। यदि वे पीछे देखते तो सब कुछ दिखाई देता था। हार कर वापस आ गये और “नानक” जी के चरणों में गिर पड़ें। श्री गुरू देव जी ने कड़े ठगों को ही वापिस दे दिया।

और मेहनत की कमाई पर ही जोर देते रहे। “किरत करो, नाम जपों वंड छकों” इसी में मानव जीवन मूल्यवान है।

उसी शहर के दो लोगों ने श्री गुरू नानक देव जी को भोजन में आमंत्रित किया एक मलिक भागों जो कि धनवान और उच्च वर्ग का था। दूसरा भाई लालो जी एक गरीब और मेहनती था।

“श्री गुरू नानक देव जी” भाई लालों का निमंत्रण स्वीकार किया, जब मलिक भागों ने इसका कारण पूछा तो “श्री गुरू नानक देव जी” बोले, मलिक तेरे ब्रम्ह भोज में मुझे गरीबों की चीख सुनाई देती है। फिर भाई लालों की रोटी मेहनत की है। इसके खाने से मन संतुष्ट होता है।

श्री गुरू नानक देव जी अपने एक हाथ में भाई लालों की रोटी ली और दूसरे हाथ में मलिक के घर रोटी ली दोनों को दबाया।

भाई लालों की रोटी से दुध निकला और मालिक की रोटी से खून निकला। यह देखकर मलिक भागों कांप उठा और “गुरूजी” के चरणों में गिर पड़ा।

“आदि सचु जुगादि सचु ।।
हैं भी सचु नानक होसी भी सचु”
परमात्मा आदि से ही सच है।

यह सत्य आज भी है और हमेशा के लिए होगा।
“वाहिगुरू जी का खालसा
वाहिगुरू जी की फतहि”

मंजीत कौर पसरीजा

मनजीत कौर पसरीजा

Advertisement