कई पुराने मामलों में वांटेड आदतन बदमाश गिरफ्तार

56
IMG 20220722 WA0016
IMG 20220722 WA0016

रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के दिशा निर्देश पर एवं अति. पुलिस अधीक्षक(शहर) सुखनंदन राठौर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राईम) अभिषेक महेश्वरी के मार्गदर्शन में तथा नगर पुलिस अधीक्षक विश्वदीपक त्रिपाठी के पर्यवेक्षण में अपराधो पर प्रभावी नियंत्रण व अपराधियों के धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत् उरला पुलिस को कई पुराने मामलों में वांछित पुराने आदतन बदमाश पंकज कुशवाहा को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

दिनांक 24.03.22 की रात्रि , प्रार्थी रूपेंद्र अग्रवाल के घर में घुस कर उसके तथा उसकी पत्नी के साथ मारपीट करने के एक गंभीर मामले में , उरला पुलिस पिछले कुछ महीनों से उसकी तलाश कर रही थी , थाना उरला के ही 2014 के एक मारपीट के प्रकरण में स्थाई वारंट में भी उसकी तलाश थी। मुखबीर से उक्त बदमाश के आने की खबर प्राप्त होने पर उरला पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर जाकर गिरफ्तार किया गया। बदमाश बचपन से आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहा है। दिनॉक 22.07.2022 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा गया है।

IMG 20240420 WA0009
भाजपा के प्रोपोगंडा पर मुख्यमंत्री का करारा तमाचा- कांग्रेस