भाजपा के प्रोपोगंडा पर मुख्यमंत्री का करारा तमाचा- कांग्रेस

130
कांग्रेस ने घटना में बीजेपी सरकार पर साधा निशाना, कहा - एक बार फिर वही आतंक का दौर वापस.
सुशील आनंद शुक्ला कांग्रेस ने घटना में बीजेपी सरकार पर साधा निशाना, कहा - एक बार फिर वही आतंक का दौर वापस.

रायपुर।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने बजट में भाजपा के प्रोपोगंडा पर करारा तमाचा लगाया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि भाजपा राज्य की वित्तीय स्थिती पर भाजपा हमेशा से झूठ फैलाती रही है। 45000 करोड़ का कर्ज राज्य को विरासत में छोड़ने वाले रमन सिंह राज्य के वित्तीय हालात पर नकारात्मक टिप्पणी कर भ्रम फैलाते रहे है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

साथ ही प्रधानमंत्री आवास और कौशल्या महोत्सव और रामायण महोत्सव की घोषणा कर मुख्यमंत्री ने भाजपा को आईना दिखाया है।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि वर्तमान वित्तीय वर्ष में एक रू भी कर्ज नही लेकर विपक्ष के प्रोपोगंडा पर करारा तमाचा है जो कहते थे सरकार कर्ज पर चल रही थी उनको इसका अध्ययन करना चाहिये। बजट में वर्ष 2023-24 के लिये कोई भी कर नहीं लगाने का प्रस्ताव किया गया है।

साथ ही बजट में आने वाले साल में राज्य के अपने राजस्व में 26 प्रतिशत की वृद्धि अनुमानित हैं यह इस बात का प्रमाण है कि वर्तमान सरकार उत्पादकता पर जोर दे रही है, जिससे बिना कर वृद्धि के राज्य का राजस्व 26 प्रतिशत तक बढ़ रहा है। राज्य की अपनी राजस्व प्राप्तियां 56200 करोड़ है, जो केन्द्र से प्राप्त राजस्व 49800 करोड़ से कहीं अधिक है, यह भी आत्म निर्भर छत्तीसगढ़ का प्रमाण है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि विगत 6 महीनों से छत्तीसगढ़ में मुद्दाविहीन भाजपाई प्रधानमंत्री आवास लेकर तथ्यहीन आरोप लगा रहे थे। इस बजट में भाजपाईयों के झूठ का पर्दाफाश हुआ है।

शिकारियों ने मांस की लालच में लगाए बम को चबाने से उड़ा लकड़बग्घे का जबड़ा

प्रधानमंत्री आवास के तहत छत्तीसगढ़ में अब तक 8लाख 42 हजार 289 आवास पूर्ण हो चुके है। भारत सरकार ने आगामी वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिये छत्तीसगढ़ को 2 लाख 30 हजार ग्रामीण आवास बनाने का लक्ष्य दिया है। जिस लक्ष्य को शत प्रतिशत पूरा करने भूपेश बघेल सरकार ने इस बजट में 3 हजार 238 करोड़ का प्रावधान किया है।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि रामलीला मंचन तथा मानस गायन दलों के संरक्षण हेतु चंदखुरी जिला-रायपुर में कौशल्या महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। इसके लिये 10 करोड़ का प्रावधान है। अंतराष्ट्रीय रामायण महोत्सव के आयोजन हेतु 12 करोड़ का प्रावधान है। भाजपा जो 15 साल में नहीं कर पाई मुख्यमंत्री भपूश बघेल ने उसे 4 साल में कर के दिखाया दिया।