करणी सेना छग ने 7वीं बार किया खारुन गंगा महाआरती, उमड़ा अपार जनसैलाब

174
IMG 20230605 WA0002
IMG 20230605 WA0002
kabaadi chacha

रायपुर। 4 जून रविवार को महादेव घाट रायपुर में करणी सेना छ.ग. एवं माँ खारुन गंगा महाआरती महादेव घाट जनसेवा समिति द्वारा करणी सेना के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह तोमर के नेतृत्व में बनारस की तर्ज पर लगातार 7वीं बार “खारुन गंगा महाआरती” एवं हटकेश्वर महादेव पूजन का आयोजन किया गया। इस बार का आयोजन प्रमुख रूप से उड़ीसा रेल दुर्घटना में हताहत हुए यात्रियों को समर्पित रहा, कार्यक्रम में दिवंगत यात्रियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई एवं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की हटकेश्वर महादेव से प्रार्थना की गई। रायपुर के भजन सम्राट लल्लु महाराज ने अपने भावपूर्ण भजनों से सभी आगन्तुकों को भाव विभोर कर दिया। कार्यक्रम में प्रमुख यजमान के रूप में पधारे रायपुर पश्चिम के विधायक विकास उपाध्याय एवं करणी सेना के प्रदेश उपाध्यक्ष सन्तोष सिंह, प्रदेश संगठन मंत्री मनोरंजन सिंह जी द्वारा भी सुमधुर भजनों का गायन किया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रायपुर शंकराचार्य पीठ के प्रमुख डॉ. इंदुभवानंद ब्रह्मचारी, करणी सेना के प्रदेशाचार्य वासुदेव महाराज, आरती के प्रमुख पुजारी पंडित रंजीतानंद जी एवं अनेकों पुजारियों द्वारा सम्पूर्ण विधि विधान से मंत्रोच्चार के साथ पूजन कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया। आयोजन में समिति द्वारा श्रद्धालुओं को 5100 दीप वितरित कर उड़ीसा रेल दुर्घटना में दिवंगत हुए यात्रियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने का आह्वान किया गया।

ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को आयोजित यह महाआरती निरन्तर क्रम में 7वीं बार संपन्न हुई है। ज्ञात हो कि दिसंबर 2022 से प्रत्येक माह की पूर्णिमा को यह महाआरती वीरेन्द्र सिंह तोमर जी के नेतृत्व में आयोजित की जा रही है। आरती के पश्चात् 2 मिनट का मौन रखकर उड़ीसा रेल दुर्घटना में हताहत हुए जनों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तत्पश्चात् खीर प्रसादी के वितरण एवं भजनों के साथ कार्यक्रम की पूर्णाहुति हुई।

स्वास्थ्य सेवा का कार्य सर्वश्रेष्ठ कार्य - राज्यपाल हरिचंदन

कार्यक्रम में परशुराम सभा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अजय नाथ तिवारी, संत महासभा के प्रदेश अध्यक्ष स्वामी राजेश्वरानंद जी, संतोष सिंह, मनोरंजन सिंह, संजीव सिंह, सूर्या वर्मा, राहुल गुप्ता, साधना शर्मा, मिथिला अग्रवाल, प्रमोद गौतम, बब्लू सिंह, पप्पू सिंह, रोहित सिंह तोमर, कैप्टन वीरेन्द्र सिंह चौहान, आदि करणी सेना के प्रदेश एवं शहर के विभिन्न पदाधिकारियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही।

श्री तोमर के अनुसार यह महाआरती जनकल्याणकारी, भक्तों का भाग्योदय करने वाली, एवं विशेष पुण्य प्रदायिनी है। और लगातार यहाँ बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या जो हज़ारों में पहुँच चुकी है इसके न सिर्फ़ रायपुर वरन् समूचे प्रदेश में एक शुभ विचार और प्रेरणा के रूप में प्रसारित होने का कार्य कर रही है।

IMG 20240420 WA0009