कवर्धा मामले में पुलिस ने किया दो आरोपियों को गिरफ्तार….

57

कवर्धा नगर में 3 अक्टूबर को हुए झंडा विवाद मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह गिरफ्तारी 12 अक्टूबर को की है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

झंडा को लेकर युवकों के दो गुटों में भिड़ंत हो गई थी। एक गुट के 16 आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद 11 अक्टूबर को 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद 2 और आरोपियों को गिरफ्तार किए जाने से गिरफ्तार आरोपियों की संख्या 29 हो गई है। ये सभी एक पक्ष के हैं तथा कवर्धा के रहने वाले हैं।

झंडा विवाद मामले में शामिल लोगो के खिलाफ कवर्धा थाना में अपराध क्रमांक 801/2021 ,अपराध क्रमांक 802/2021,804/2021 के तहत मामला दर्ज किया गया था। अपराध क्रमांक 801/2021 में धारा147,148,294,295,323,506 बी , भा द वि और अपराध क्रमांक 802/2021 में धारा 294,336,147 भा द वि और अपराध क्रमांक 804/2021 में धारा 147,148,353,332,153 ए,427,295 भा द वि 25,27 आर्म्स एक्ट और लोक संपत्ति नुकसानी का निवारण अधिनियम की धारा 3 कायम किया गया था।

IMG 20240420 WA0009
प्रस्तावित ई-कॉमर्स नियमों में सम्बद्ध विक्रेता का जारी रहना जरूरी - कैट