कांग्रेस की स्वच्छ ईमानदार सरकार भाजपा बर्दाश्त नहीं कर पा रही -कांग्रेस

136
IMG 20220224 WA0016
IMG 20220224 WA0016

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला. ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय के बयान पर पलटवार करते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ का सुनियोजित विकास, स्वच्छ प्रशासन, अपने दायित्वों के निर्वहन के लिए सख्त और जनसरोकार के लिए संवेदनशील सरकार को भाजपा बर्दाश्त नहीं कर पा रही है। उसे अपने घपले, घोटाले, कमीशन, माफिया संरक्षण वाला दौर चाहिए, जो कांग्रेस की सरकार में संभव नहीं है। यह जनता की सरकार है और जनता की भावना के अनुरूप काम करने वाली सरकार है। भाजपा बाजीगरी दिखाना बंद करे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि शासन-प्रशासन में अभूतपूर्व तालमेल और सौ फीसदी पारदर्शिता भाजपा को सहन नहीं हो रही है। सरकार के मंत्री जनहित में किसी अफसर को निर्देश देते हैं तो भाजपा को इसमें कष्ट क्यों होता है? भाजपा कांग्रेस सरकार के प्रतिनिधियों के खिलाफ साजिश के तहत झूठे आरोप लगा रही है लेकिन जनता भाजपा की असलियत जानती है कि सत्ता की भूख में ये किसी भी हद तक गिर सकते हैं।

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि पंद्रह साल तक छत्तीसगढ़ को लूट लूटकर कंगाल बना देने वाले सत्ता पाने के लिए तरह-तरह के प्रपंच कर रहे हैं। जनता के काम में लगे अफ़सरों को सरेआम धमका रहे हैं। इनकी पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व ही इनकी चालबाजी और कारस्तानियों के कारण इन पर भरोसा नहीं कर रहा तथा अगले चुनाव के लिए किसी भी नेता पर दांव नहीं लगा रहा। विष्णुदेव साय यह तो बतायें कि क्या भाजपा उनके नेतृत्व में अगला चुनाव लड़ेगी? साय को लग रहा है कि जब केंद्रीय नेतृत्व ने रमन सिंह सहित उनकी मंडली को किनारे कर दिया है तब उनकी लॉटरी लग सकती है! साय जी इसीलिए संगठन के काम में रुचि लेने की जगह सरकार के काम में रुचि लेने लगे हैं। बेहतर होगा कि वे अपने संगठन की दुर्दशा पर ध्यान दें। रही बात कमीशनखोरी की तो पंद्रह साल में भाजपा ने इसके अलावा किया क्या है। अगर साय को हिस्सा नहीं मिला तो रमन मंडली से मांग लें।

कांग्रेस संचार प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला का बयान, ईवीएम पर उठाए सवाल – कहा छत्तीसगढ़ , राजस्थान, मध्यप्रदेश के चुनाव परिणाम अप्रत्याशित और चौकाने वाले.