कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने महादेव घाट को संरक्षित रखने रिवरफ्रन्ट की घोषणा की, विधायक विकास उपाध्याय ने इसके लिये आभार व्यक्त किया

57

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रायपुर। विधायक विकास उपाध्याय हर वर्ष की तरह इस बार भी कार्तिक पूर्णिमा पर महादेव घाट खारून नदी में भव्य आयोजन किया। रातभर चले विभिन्न सांस्कृतिक एवं जसगीत सहित रंगारंग कार्यक्रम में हजारों की संख्या में लोग रातभर जगकर आनंद लिये। सुबह 4ः00 बजते ही कार्तिक पूर्णिमा के शुभ मुहुर्त, सूर्योदय के पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल महादेव घाट पहुँचकर खारून नदी में विधायक विकास उपाध्याय सहित अन्य लोगों के साथ आस्था की डूबकी लगाई एवं दीप दान कर प्रदेश के लिये खुशहाली की कामना की। इस बीच उन्होंने पश्चिम विधानसभा के लिये महादेव घाट में रिवरफ्रन्ट बनाये जाने की घोषणा की, जिसके लिये विकास उपाध्याय ने उनका धन्यवाद ज्ञापित किया है।

क्षेत्रीय विधायक विकास उपाध्याय अपने विधायकी कार्यकाल के लगातार तीसरे वर्ष आज ऐतिहासिक हटकेश्वर मंदिर महादेव घाट में कार्तिक पूर्णिमा पर भव्य आयोजन किया। इस बार के आयोजन अन्य वर्षों से हटकर अपनी भव्यता स्वमेव ही प्रदर्शित कर रही थी। जाने माने छत्तीसगढ़ के कलाकारों ने 18 तारीख को रात्रि 8ः00 बजे से लेकर रातभर विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन कर हजारों की संख्या में उपस्थित लोगों को बांधे रखा। विधायक विकास उपाध्याय आम जनमानस के साथ अपने साथियों समेत रात्रि जागरण कर कार्तिक पूर्णिमा के इस छत्तीसगढ़ की संस्कृति व परम्परा को बनाये रखने उसके महत्व को कायम रखा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति में कार्तिक पूर्णिमा का शुभ समय युगान्तर से समाहित है। लोग हर वर्ष हटकेश्वर महादेव की पूजा अर्चना कर कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर खारून नदी में आस्था की डूबकी लगाते रहे हैं। उन्होंने कहा, उनका प्रयास है कि समय के साथ इस तरह के आयोजनों की भव्यता लगातार बढ़ती रहे और इस बार उन्होंने इसी प्रयास के साथ इसकी तैयारी की थी।

विकास उपाध्याय ने कहा, पश्चिम विधानसभा के लिये यह गौरव की बात है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल हर वर्ष इस अवसर पर हर हाल में समय पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर क्षेत्र के लोगों को विश्वास दिलाते हैं। आज भी वे समय पर पहुँचकर कार्तिक पूर्णिमा के इस अवसर पर खारून नदी के महादेव घाट में आस्था की डूबकी लगाकर संदेश दिया है कि वे छत्तीसगढ़ की संस्कृति को बनाये रखने लगे हुए हैं। इस अवसर पर स्नान के पश्चात् मुख्यमंत्री ने दीप दान कर हटकेश्वर महादेव की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की और ऐसे शुभ अवसर पर उन्होंने एक बड़ी सौगात देते हुए महादेव घाट में रिवरफ्रन्ट बनाये जाने की घोषणा की है, जिसके लिये पूरा पश्चिम विधानसभा क्षेत्र उनका आभार व्यक्त करता है। विधायक विकास उपाध्याय द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महन्त राम सुन्दरदास, प्रदीप शर्मा एवं महापौर सहित कई जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

सोशल मीडिया में हमर बोरे बासी की मची धूम

 

IMG 20240420 WA0009