कैप्टन स्मित मछार के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु शंकर नगर मंडल ने किया हनुमान चालीसा पाठ एवं आरती

रायपुर। भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मछार ने अपने अदम्य साहस, सूझबूझ एवं कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देते हुए संकट की घड़ी में 174 से अधिक यात्रियों की जान बचाने का सराहनीय कार्य किया। इस दौरान वे स्वयं गंभीर रूप से घायल हो गए।

कैप्टन स्मित मछार के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना को लेकर भारतीय जनता पार्टी शंकर नगर मंडल द्वारा मंडल अध्यक्ष श्री राम प्रजापति के नेतृत्व में हनुमान चालीसा पाठ एवं आरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं गणमान्यजनों ने बजरंगबली से प्रार्थना करते हुए कैप्टन स्मित मछार जी को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने एवं पूर्णतः स्वस्थ करने की कामना की।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से श्रम आयोग के उपाध्यक्ष श्री किशोर महानंद, जिला मंत्री श्रीमती अर्चना हुकरे, मन की बात के जिला प्रभारी श्री मधुसूदन शर्मा, प्रदेश कन्या शक्ति संयोजिका युवा मोर्चा श्रीमती अनु ठेठवार चटर्जी, मंडल अध्यक्ष श्री राम प्रजापति, पार्षद श्री कैलाश बेहरा, श्री विपिन पटेल, श्री संजय कश्यप,मंडल महामंत्री श्री सुधीर चौबे, मंडल उपाध्यक्ष श्री अनुप वर्मा, श्री प्रकाश सिन्हा, मंडल मंत्री श्री शंभू लौवंशी, श्री राम तांडी , श्रीमती लता जगत, कार्यालय मंत्री श्रीमती साधना चक्रवर्ती, सह कार्यालय मंत्री श्री नितिन श्रीवास्तव, सोशल मीडिया सह प्रभारी श्री सूरज यादव, श्रीमती पूर्णिमा देवांगन, श्री अमित डोय ,महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती उमा रात्रे, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री नवीन वर्मा, अनिसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष विशाल बाग ऋषभ साहू, आर्यास मिश्रा, यशवर्धन अग्रवाल, निशि बघेल, रेखा बेहरा, मोतीन मल्होत्रा, रजनी ठाकुर, दीपिका बेहरा, भारती बेहरा, कुंती बघेल, आरती निर्मलकर, ज्योति बेहरा, पोरमोती दंडी, किशोरी बाग, लूमी विश्वकर्मा, नर्मदा टांडी, लक्ष्मी यादव, मारी जगत, भाग्यवती महानंद सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

सभी ने सामूहिक रूप से “जय बजरंगबली” के जयघोष के साथ कैप्टन स्मित मछार जी के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की और उनके साहस एवं कर्तव्यपरायणता को नमन किया।

Advertisement

Related Articles