भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सैय्यद रजा ने दी प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सैय्यद रजा ने दीपावली के पावन पर्व पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

सैय्यद रजा ने कहा कि दीपावली खुशियों, प्रकाश और आपसी सद्भाव का त्योहार है। यह पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और नई उम्मीदों का उजाला लेकर आए। उन्होंने कामना की कि मां लक्ष्मी की कृपा से प्रदेश के प्रत्येक परिवार में खुशहाली बनी रहे।

उन्होंने प्रदेशवासियों से दीपावली का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। साथ ही छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि और निरंतर प्रगति की कामना की।

Advertisement

Related Articles