भारतीय मजदूर संघ के जिला कार्यकारी अध्यक्ष परमेश्वर कन्नौजे ने दी प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं



रायपुर। भारतीय मजदूर संघ, रायपुर के जिला कार्यकारी अध्यक्ष परमेश्वर कन्नौजे ने दीपावली के पावन पर्व पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने कहा कि दीपावली प्रकाश, खुशियों और सकारात्मकता का पर्व है। यह त्योहार सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और नई ऊर्जा लेकर आए। उन्होंने कामना की कि मां लक्ष्मी की कृपा से प्रत्येक परिवार में खुशहाली बनी रहे और प्रदेश निरंतर विकास के पथ पर आगे बढ़े।
परमेश्वर कन्नौजे ने प्रदेशवासियों से दीपावली का पर्व आपसी प्रेम, भाईचारे और सद्भाव के साथ मनाने की अपील की। साथ ही सभी के स्वस्थ, सुखी और समृद्ध जीवन की मंगलकामना की।












