खैरागढ़ उपचुनाव समिति के सयोंजक गृहमंत्री साहू ने यशोदा वर्मा की जीत पर दी शुभकामनाएं

81
IMG 20220409 WA0018 1
IMG 20220409 WA0018 1

रायपुर/ खैरागढ़ उपचुनाव में कांग्रेस ने जीत का परचम लहराया है। गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने खैरागढ़ की रिकॉर्ड जीत पर श्रीमती यशोदा वर्मा को शुभकामनाएं दी हैं। खैरागढ़ उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी यशोदा वर्मा ने भाजपा प्रत्याशी कोमल जंघेल से रिकार्ड 20,067 मतों के अंतर से ये चुनाव जीता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

गृहमंत्री साहू ने खैरागढ़ की रिकॉर्ड जीत पर जनता को धन्यवाद देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की योजनाओं और जन-कल्याणकारी नीतियों का यह नतीजा है। उपचुनाव में सीएम, मंत्री, विधायकों का लगातार दौरा हुआ और कार्यकर्ताओं ने कड़ी मेहनत की, इसलिए जनता का विश्वास बन पाया और हमने यह जीत दर्ज की। हमारी सरकार लगातार जनता के हित में काम कर रही है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा खैरागढ़ की जनता को किये वादे के अनुसार 17 अप्रैल को खैरागढ़-छुईखदान-गंडई नया जिला बनेगा।

IMG 20240420 WA0009
गंदी बात' में बोल्डनेस का जमकर तड़का........फ्लोरा सैनी बेहद बोल्ड अवतार में