गौड़ ब्राह्मण समाज रायपुर(गुढ़ियारी) महिला मंडल एवं गौड़ ब्राह्मण समाज संस्था महिला मंडल रायपुर द्वारा धूमधाम से मनाया गया गणगौर महोत्सव

105
IMG 20220404 WA0008 1
IMG 20220404 WA0008 1
kabaadi chacha

16 दिन लगातार विधि-विधान पूर्वक पूजा पाठ कर महिलाओं ने निकाली शोभा यात्रा-डॉ. विकास पाठक

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रायपुर/ सोमवार काँग्रेस प्रवक्ता एवं समाज के मीडिया प्रभारी डॉ. विकास पाठक ने बताया कि 16 दिन तक चलने वाले गणगौर महोत्सव के पावन पर्व पर लगातार भगवान शंकर जी एवं माता पार्वती जी की पूजा अर्चना कर आज गणगौर के शुभ अवसर पर नवविवाहित 21 महिलाओं ने किया सामूहिक उद्यापन। महिला मंडल के प्रतिमा पुजारी एवं निर्मला जोशी ने बताया कि होली के पावन पर्व से गणगौर की पूजा शुरू कर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी आज सामूहिक उद्यापन कर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई।
इसमें भगवान शंकर जी एवं माता पार्वती जी की पूजा अखंड सौभाग्य के लिए किया जाता है। गौड़ ब्राह्मण समाज रायपुर(गुढ़ियारी), गौड़ ब्राह्मण समाज संस्था रायपुर द्वारा गणगौर की शोभा यात्रा परशुराम भवन से गुढ़ियारी भ्रमण करते हुए ,पड़ाव,जगन्नाथ मंदिर सदर बाजार,सत्ती बाजार,तात्यापारा होते हुए शिव मंदिर रामसागर पारा पहुची।

 

IMG 20240420 WA0009
कांग्रेसियों ने 2 घंटे तक धान खरीदी केन्द्र के बाहर स्टेट हाइवे को किया बंद, जगह की कमी के चलते 9 दिनों से बंद है धान की खरीदी, राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन