चेम्बर का प्रतिनिधि मंडल माननीय रविन्द्र चैबे , कृषि मंत्री से मिलकर मंडी शुल्क एवं कृषक कल्याण शुल्क में छूट प्रदान करने के संबंध में ज्ञापन सौंपा

100
IMG 20220503 WA0004
IMG 20220503 WA0004

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष उत्तम गोलछा, कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र जग्गी,विक्रम सिंहदेव,राम मंधान, मनमोहन अग्रवाल ने बताया कि आज दिनांक 2 मई 2022 को चेम्बर का प्रतिनिधि मंडल चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष श्री अमर पारवानी के नेतृत्व में माननीय श्री रविन्द्र चैबे जी, कृषि मंत्री से मिलकर मंडी शुल्क एवं कृषक कल्याण शुल्क में छूट प्रदान करने के संबंध में ज्ञापन सौंपा।
चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष श्री अमर पारवानी ने कहा कि विगत कई वर्षों से दाल मिल, पोहा मिल, दलहन, तिलहन, अनाज एवं किराना व्यवसायियों को मंडी शुल्क में छूट दी जाती रही है। साथ ही टेªेडर्स (आयातक) की अधिसूचना अभी तक जारी नहीं हुई है जिससे वर्तमान में व्यापार की स्थिति में असंतुलन की स्थिति बन गई है ।
श्री पारवानी ने आगे कहा कि पूर्व में दाल मिल को वर्ष 2024 तक छूट प्रदान की गई है। इस वर्ष दाल मिल में मंडी शुल्क में दी गई छूट को अधिसूचना के दिनांक से अर्थात 23 मार्च 2022 से 31 मार्च 2024 तक छूट प्रदान की गई है जबकि पुराने अधिसूचना के अनुसार 1 दिसंबर 2021 से मंडी शुल्क एवं कृषक कल्याण शुल्क लागू किया गया था। वर्तमान अधिसूचना के आधार पर भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई है। अतः एक स्पष्ट आदेश जारी किया जावे जिससे दाल मिल में लगातार छूट की स्थिति स्पष्ट हो।
माननीय श्री रविन्द्र चैबे जी, कृषि मंत्री ने उक्त ज्ञापन का अवलोकन कर सकारात्मक रूख अपनाते हुए प्रतिनिधि मंडल को आश्वासन दिया कि इस विषय में शीघ्र ही उचित निर्णय लिया जायेगा।
प्र्रतिनिधि मंडल में चेम्बर प्रदेश अध्यक्ष अमर पारवानी, कार्यकारी अध्यक्ष राम मंधान, मंत्री जवाहर थारानी एवं भाटापारा पोहा मिल एसोसियेशन के अनिल रोचलानी, रंजीत दावानी, राकेश, अजय मंधान आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

मदिरा प्रेमियो की लिए बड़ी खबर ...... कलेक्टर ने शराब दुकानों को ले कि गाइडलाइन जारी....

 

IMG 20240420 WA0009