छत्तीसगढ़ प्रति 10 लाख आबादी पर रोजाना कोरोना जांच में देश में तीसरे नंबर पर प्रदेश में अब तक कुल 58.33 लाख सैंपलों की जांच

69

रायपुर|छत्तीसगढ़ प्रति दस लाख की आबादी में रोजाना कोरोना जांच में देश में तीसरे स्थान पर है। इस मामले में केवल महाराष्ट्र और गुजरात ही छत्तीसगढ़ से आगे हैं। प्रदेश में रोजाना प्रति दस लाख की आबादी पर औसत 1409 सैंपलों की जांच की जा रही है। कोरोना संक्रमितों की पहचान के लिए अब तक यहां कुल 58 लाख 32 हजार 740 सैंपलों की जांच की जा चुकी है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

प्रदेश में कोरोना संक्रमण की शुरूआत के बाद से अब तक प्रति दस लाख की जनसंख्या के पीछे जांच में भी छत्तीसगढ़ देश के अग्रणी राज्यों में है। यहां इसका औसत दो लाख तीन हजार 061 सैंपल जांच प्रति दस लाख की आबादी पर है। इस मामले में छत्तीसगढ़ देश के कई बड़े राज्यों उत्तरप्रदेश, राजस्थान, मध्यप्रदेश और पश्चिम बंगाल से आगे है।

IMG 20240420 WA0009
रास्ता चलते लड़की से मोबाईल लूट करने वाले आरोपी गिरफ्तार