छत्तीसगढ़ इस बार सभी 11 सीटें भाजपा को दे रही है – अमित शाह 

26
छत्तीसगढ़ इस बार सभी 11 सीटें भाजपा को दे रही है - अमित शाह 
छत्तीसगढ़ इस बार सभी 11 सीटें भाजपा को दे रही है - अमित शाह 
छत्तीसगढ़ इस बार सभी 11 सीटें भाजपा को दे रही है – अमित शाह 

दुर्ग। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री अमित शाह ने शुक्रवार को छत्तीसगढ़ की दुर्ग लोकसभा में विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि, ‘कांग्रेस की तुष्टीकरण की राजनीति ने भुवनेश्वर साहू की जान ले ली। छत्तीसगढ़ की जनता ने ईश्वर साहू को जीताकर यह साबित कर दिया कि प्रदेश में तुष्टीकरण की राजनीति नहीं चलेगी।’

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

उन्होंने कहा कि, ‘कांग्रेस ने हमेशा छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना का विरोध किया, लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री और भाजपा के नेता भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी ने छत्तीसगढ़ की स्थापना की। आने वाले दो साल में भारतीय जनता पार्टी की सरकार छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद को जड़ से खत्म कर देगी। कांग्रेस ने अपने स्वार्थ के कारण नक्सलवाद का पोषण किया। मोदी जी ने प्रधानमंत्री बनने के बाद 10 साल में समग्र देश से नक्सलवाद को खत्म कर दिया। छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद बचा रह गया क्योंकि यहाँ भूपेश बघेल की सरकार थी। महज 4 महीने के अंदर भारतीय जनता पार्टी की छत्तीसगढ़ सरकार ने 90 से ज्यादा नक्सलवादियों को समाप्त करने का काम किया है। 123 लोग गिरफ्तार हुए, 225 लोगों ने समर्पण किया। आने वाले दो वर्षों में मोदी सरकार छत्तीसगढ़ से नक्सलवाद को जड़ से उखाड़ फेंकेगी।’

उन्होंने कहा कि, ‘आजादी के बाद दशकों तक कांग्रेस ने राम मंदिर मुद्दे को अटका, लटका और भटका कर रखा था। मोदी जी ने केस भी जीता, भूमि-पूजन भी की और 22 जनवरी को भव्य राम मंदिर में रामलला का प्राण-प्रतिष्ठा भी कर दिया। वोट बैंक के कारण राहुल गांधी ने रामलला के प्राण-प्रतिष्ठा के आमंत्रण को ठुकरा दिया।’

2 लाख का गांजा जप्त, आरोपी गिरफ्तार

श्री अमित शाह ने कहा कि, ‘खड़गे जी कहते हैं कि छत्तीसगढ़ और राजस्थान वालों को कश्मीर से क्या लेना-देना? उन्हें मालूम होना चाहिए कि छत्तीसगढ़ का बच्चा-बच्चा कश्मीर के लिए जान देने को तैयार है। कांग्रेस ने दशकों तक धारा 370 को अनौरस संतान की तरह सम्हाल कर रखा था। मोदी जी ने 5 अगस्त, 2019 को धारा 370 को समाप्त कर दिया, इससे कश्मीर हमेशा के लिए भारत का हिस्सा बन गया। पार्लियामेंट में राहुल गांधी कहते थे कि धारा 370 को हटाने से खून की नदियाँ बह जाएंगी। मैं राहुल गांधी को कहना चाहता हूँ कि 5 साल हो गए धारा 370 को हटाए हुए, खून की नदियाँ तो दूर किसी की कंकड़ चलाने तक की हिम्मत नहीं हुई। मोदी जी ने इस देश से नक्सलवाद और आतंकवाद को समाप्त किया है।’

श्री अमित शाह ने कहा कि, ‘10 साल तक केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी। पाकिस्तान से आलिया, मालिया और जमालिया आते थे और बम-धमाका कर के भाग जाते थे, लेकिन वोट बैंक की राजनीति के कारण कांग्रेस कुछ नहीं करती थी। मोदी सरकार में भी पाकिस्तानी आतंकवादियों ने यही सोचकर उरी और पुलवामा में बम-धमाके करने की गलती कर दी। वह भूल गए थे कि यह नरेन्द्र मोदी की भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। 10 दिन के अंदर सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक करके पाकिस्तान के घर में घुसकर आतंकवादियों का सफाया करने का काम नरेन्द्र मोदी जी ने किया है।’

श्री अमित शाह ने कहा कि, ‘महज 10 साल में मोदी जी ने 25 करोड़ गरीबों को गरीबी रेखा से बाहर निकालने का काम किया है। 80 करोड़ गरीबों को प्रति व्यक्ति प्रति माह 5 किलो मुफ्त अनाज देने का काम, 12 करोड़ शौचालय बनाने का काम, 4 करोड़ लोगों को आवास देने का काम, 3 करोड़ लोगों के घर में बिजली पहुँचाने का काम, 10 करोड़ महिलाओं को उज्ज्वला का कनेक्शन देने का काम, 14 करोड़ लोगों को नल से जल देने का काम नरेन्द्र मोदी जी ने किया है। मोदी 3.0 में अगले पाँच साल तक मुफ्त अनाज मिलता रहेगा। अब घर-घर पाइप से गैस पहुँचाने की योजना पर काम चल रहा है।’

पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह का बयान, ईवीएम पर उठाए जाने वाले सवालों पर कहा - कांग्रेस जहां-जहां हारती है वहीं दिक्कतें होती, लेकिन जिन राज्यों में जीतती वहां उन्हें दिक्कत नहीं होती.

उन्होंने कहा कि, ‘एक ओर 23 साल तक मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री रहे नरेन्द्र मोदी के ऊपर 25 पैसे तक का आरोप नहीं लगा है और दूसरी ओर 12 लाख करोड़ रुपये के घोटाले करने वाले कांग्रेस और यूपीए के नेता हैं। भूपेश बघेल ने महादेव एप के नाम पर घोटाला किया, शराब घोटाला किया, कोयला घोटाला किया, एससी एसटी युवाओं के नियुक्ति में घोटाला किया, अनाज घोटाला, सीमेंट घोटाला, रेत घोटाला, पीएसी घोटाला, गोठान घोटाला और न जाने कितने घोटाले किए। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस देश की अर्थव्यवस्था को 11वें नंबर से 5वें नंबर पर लाने का काम किया है।’

श्री अमित शाह ने कहा कि, ‘भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना का अपना वादा पूरा किया है। 3,100 रुपये प्रति क्विंटल धान की खरीदी करने का अपना वादा भी भारतीय जनता पार्टी ने निभाया है। 12 लाख से अधिक किसानों को बोनस देने का काम भी भाजपा की सरकार में हुआ है।’

उन्होंने कहा कि, ‘देश भर में पिछड़ा वर्ग का सबसे ज्यादा विरोध करने वाली पार्टी कांग्रेस है। ओबीसी विरोधी कांग्रेस पार्टी ने सालों तक काका साहेब कालेलकर और मंडल कमीशन की रिपोर्ट को दबाकर रखा। कांग्रेस ने केंद्र की संस्थाओं में कभी भी ओबीसी को आरक्षण नहीं दिया और न ही ओबीसी आयोग बनाया। ओबीसी आयोग बनाकर मोदी जी ने पिछड़ा वर्ग को संवैधानिक अधिकार देने का काम किया है। कांग्रेस झूठ फैला रही है कि 400 सीट मिलने पर भाजपा संविधान बदल देगी और आरक्षण समाप्त कर देगी। जब तक भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, तब तक इस देश से एससी, एसटी और ओबीसी के आरक्षण को कोई भी नहीं हटा सकता है।’

बिरनपुर में स्थिति सामान्य शांति व्यवस्था बनाये रखने जिला प्रशासन की टीम पुरे समय अलर्ट, धारा 144 का उल्लंघन करने वालो पर होंगी दण्डात्मक कार्यवाही

श्री अमित शाह ने कहा कि, ‘कांग्रेस पार्टी कहती है कि सत्ता में आने के बाद अल्पसंख्यकों के लिए अलग कानून बनाएंगे। कांग्रेस पार्टी मुस्लिम लीग का एजेंडा लेकर आगे बढ़ रही है। जब तक भारतीय जनता पार्टी की सरकार है यह देश शरिया के आधार पर नहीं चलेगा। CAA, ट्रिपल तलाक और धारा 370 को भारतीय जनता पार्टी किसी को हाथ नहीं लगाने देगी।

उन्होंने कहा कि, ‘भारतीय जनता पार्टी की सरकार में दुर्ग में 500 किलोमीटर की सड़क आई और सीमित ऊँचाई वाले ओवर ब्रिज का निर्माण हुआ। अमृत भारत स्टेशन के तहत दुर्ग सहित पूरे छत्तीसगढ़ में 1,500 करोड़ रुपये की लागत से 7 रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प हो रहा है। छत्तीसगढ़ में 7,000 यात्रियों की क्षमता वाली प्रतीक्षालय का निर्माण भी हुआ है। तुर्क-राजनांद गाँव रेलवे लाइन की शुरुआत हो चुकी है। दुर्ग के 2 लाख घरों में जल जीवन मिशन का फायदा पहुँच रहा है। 2 लाख 9 हजार किसानों को किसान सम्मान निधि योजना से लाभान्वित किया गया। 11 लाख किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ मिला है। अटल जी ने छत्तीसगढ़ को बनाया और मोदी जी छत्तीसगढ़ को सँवार रहे हैं।’

अंत में, उन्होंने 400 पार के साथ प्रचंड बहुमत से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने और तीसरी बार मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने का आह्वान किया।

कांग्रेस की सरकार ने पांच साल में सिर्फ प्रदेश को जमकर लूटा है – उपमुख्यमंत्री अरुण साव

उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने पांच साल में सिर्फ प्रदेश को जमकर लूटा है और अपने झूठे वादे के जरिए सिर्फ जनता को ठगने का काम। कांग्रेस की सरकार ने अपने जनघोषणा पत्र के एक भी वादे नहीं पूरे किए। आज विष्णुदेव साय की सरकार मोदी के गारंटी के अधिकांश वादों को पूरा चुकी है। मां गंगा की झूठी सौगंध खाने वाले कांग्रेसियों ने तो छत्तीसगढ़ में शराब घोटाले को अंजाम दे डाला। ऐसे में कांग्रेस का पूरे प्रदेश से सूपड़ा साफ हो जाएगा। श्री साव ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए छत्तीसगढ़ और देश की जनता संकल्पित है। इस बार मोदी जी को 400 पार सीटों के साथ छत्तीसगढ़ की सभी 11 की 11 लोकसभा सीटें भाजपा जीतेगी।

छत्तीसगढ़ में तीन दिनों तक दिखेगी आदिवासी संस्कृति की झलक

अटल ने जो विकास की नींव रखी थी, उसे दस साल में कांग्रेस की यूपीए सरकार ने देश को बर्बाद कर दिया – विजय बघेल

विजय बघेल ने कहा जब अटल ने जो विकास की नींव रखी थी, उसे दस साल में कांग्रेस की यूपीए सरकार ने देश को बर्बाद कर दिया था। लेकिन एक बार फिर अटल आडवाणी की तरह ही श्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह की जोड़ी है। जिन्होंने देश को विकास के रास्ते पर लाने का काम किया। जन-जन से आह्वान करना है कि तीसरे नंबर के कमल का बटन दबाके पीएम मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाइएगा।

इस दौरान मंत्री दयाल दास बघेल, विधायक राजेश मूणत, प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव, दुर्ग लोकसभा प्रभारी चंदू लाल साहू, सह प्रभारी दुर्ग लोकसभा क्षेत्र राजीव अग्रवाल, संयोजक दुर्ग लोकसभा अवधेश चंदेल, बेमेतरा विधायक दीपेश साहू, साजा विधायक ईश्वर साहू, दुर्ग विधायक गजेन्द्र यादव, दुर्ग ग्रामीण विधायक ललित चंद्राकर, वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन, अहिवारा विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, पूर्व मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय, समन्वयक दुर्ग लोकसभा श्रीमती रमशीला साहू, सह समन्वयक लाभचंद बाफना, सह प्रभारी दुर्ग लोकसभा प्रितपाल बेलचंदन, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी ,प्रदेश कार्य समिति सदस्य राजेन्द्र शर्मा, संयोजक बेमेतरा विधानसभा नरेन्द्र वर्मा, संयोजक साजा विधानसभा नथमल कोठारी, संयोजक नवागढ़ विधानसभा सुरेन्द्र ठाकुर, जिलाध्यक्ष भाजपा दुर्ग जितेन्द्र वर्मा, भाजपा नेता दीपक ताराचंद साहू, योगेश तिवारी, महामंत्री भाजपा बेमेतरा टार्जन साहू, महामंत्री भाजपा दुर्ग सुरेन्द्र कौशिक, संयोजक दुर्ग शहर राजेन्द्र पाद्धेय, प्रभारी नवागढ़ विधानसभा वल्लभ ठाकुर,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुनीता होरीलाल साहू, उपाध्यक्ष जिला पंचायत बेमेतरा अजय तिवारी, भाजपा नेता कांतिलाल बोथरा, सदस्य, जिला पंचायत बेमेतरा अजय बघेल, सदस्य, जिला पंचायत बेमेतरा श्रीमती भुनेश्वरी वर्मा, सदस्य, जिला पंचायत बेमेतरा श्रीमती बिंदिया मिरे, सदस्य, जिला पंचायत बेमेतरा राहुल टिकरिहा, सदस्य, जिला पंचायत बेमेतरा गोविंद पटेल, सदस्य, जिला पंचायत बेमेतरा श्रीमता पुष्पा साहू, सदस्य, जिला पंचायत दुर्ग चंद्रकला मनहर, सदस्य, जिला पंचायत दुर्ग जितेन्द्र साहू, भाजपा प्रदेश कार्य समिति श्रीमती संध्या परगनिहा, अध्यक्ष नगर पंचायत मारो धनलाल देशलहरा, अध्यक्ष नगर पंचायत नवागढ़ श्रीमती मंजुलता रात्रे, प्रदेश कार्यकारी सदस्य, साहू समाज खेलावन साहू, प्रदेश कार्यकारी सदस्य, साहू समाज रामकुमार साहू, जिलाध्यक्ष भिलाई महेश वर्मा उपस्थित रहे।

IMG 20240420 WA0009