जिला वनोपज संघ की 22 वीं वार्षिक आमसभा सम्पन्न

84
IMG 20230214 WA0026
IMG 20230214 WA0026
kabaadi chacha

कांकेर। जिला वनोपज सहकारी संघ कांकेर की 22वीं वार्षिक साधारण आमसभा माकड़ी स्थित लाख विस्तार एवं प्रशिक्षण केंद्र में सम्पन्न हुई। आमसभा की अध्यक्षता जिला वनोपज सहकारी संघ कांकेर के अध्यक्ष नितिन पोटाई ने किया। इस अवसर पर गत वर्ष में किये गये कार्यों का अनुमोदन किया गया साथ ही वित्तीय वर्ष 2021-2022 के लेखा, आय-व्यय का प्रस्तुतीकरण एवं अनुमोदन भी किया गया। इस अवसर पर जिला वनोपज संघ के अध्यक्ष नितिन पोटाई ने कहा कि शासन प्रशासन द्वारा दिये गये निर्णय के अनुसार तेन्दूपत्ता व्यापार से प्राप्त शुध लाभ की 80 प्रतिशत राशि संग्राहको को बोनस के रूप मे वितरित किया जाता है तथा 15 प्रतिशत राशि कच्चे लघु वनोपज संग्रहण एवं विक्रय हेतु प्राथमिक वनोपज समिति को प्राप्त होते है तथा 5 प्रतिशत राशि आरक्षित निधि के रूप में रखा जाता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

श्री पोटाई ने कहा कि वर्तमान में राज्य लघु वनोपज संघ द्वारा न्यूनतम समर्थन मूल्य पर 65 प्रकार के वनोपज का क्रय किया जा रहा है। लघु वनोपज का क्रय कार्य स्व सहायता समूह के माध्यम से हो रहा है। इससे एक ओर जहां संग्राहको को उनके वनोपज का उचित मूल्य प्राप्त हो रहा है वहीं दूसरी ओर समूह को रोजगार प्राप्त हो रहा है। जिला वनोपज संघ द्वारा संग्रहीत किये जा रहे लघु वनोपज को प्राथमिक प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए जिला यूनियन कांकेर द्वारा कांकेर, सरोना, ईच्छापुर, नरहरपुर, चारामा एवं कोरर में 6 वन धन केन्द्रों की स्थापना की गई है। 6 वन धन केन्द्र, 26 हाट बाजार एवं 93 ग्राम स्तर के स्व सहायता समूह लघु वनोपज के कार्य में संलग्न है। लाख पालक कृषक हितग्राहियों को प्रशिक्षण मुहैया कराने हेतु लाख विस्तार एवं प्रशिक्षण केन्द्र माकड़ी में की गई है।
जिला वनोपज संघ अध्यक्ष नितिन पोटाई ने आगे बताया कि जिला यूनियन कांकेर अन्तर्गत तेन्दूपत्ता संग्रहण वर्ष 2021 हेतु तेन्दूपत्ता संग्रहण दर रूपये 4,000/- प्रति मानक बोरा एवं 38,100 मानक बोरा का लक्ष्य रखा गया है। तेन्दूपत्ता संग्रहण वर्ष 2021 में संग्रहित होने वाले तेन्दूपत्ता के 22 लाॅटो का अग्रिम विक्रय में किया गया है, जिसमें 22 लाॅट के 1,600 लक्ष्य के विरूद्ध में 33,856 मानक बोरा संग्रहण एवं 33,375 मानक बोरा तेन्दुपत्ता का विभागीय संग्राहण पश्चात भण्डारण किया गया। संघ द्वारा शहीद महेन्द्र कर्मा तेन्दूपत्ता सामाजिक सुरक्षा योजना लागू की गई है। जिसके अन्तर्गत तेन्दूपत्ता संग्रहण मे लगे पंजीकृत परिवार के मुखिया के जिनकी आयु 18-50 वर्ष के बीच है सामान्य मृत्यु पर 2,00,000 रू. की राशि दी जायेगी। दुर्घटना से मृत्यु होने पर 2,00,000 रू. अतिरिक्त रूप से प्रदान किया जायेगा। पूर्ण निःशक्त्ता की स्थिति में 2,00,000 तथा आंशिक निःशक्त्ता की स्थिति में 1,00,000 रू. की अनुदान राशि प्रदान की जायेगी। इसी तरह जिनकी आयु 50 वर्ष से 59 वर्ष की स्थिति मे हो सामान्य मृत्यु पर 30,000, दुर्घटना से मृत्यु होने पर 75,000 रू., दुर्घटना मेें निःशक्त्ता की स्थिति में 75,000 रू. तथा आंशिक निःशक्त्ता की स्थिति में 37,500 रू. सहायता अनुदान राशि दुर्घटनाग्रस्त पात्र तेन्दूपत्ता संग्राहको को प्राप्त की जायेगी। इसी तरह वनोपज संघ द्वारा मेधावी छात्र-छात्रा पुरस्कार एवं प्रतिभाशाली शिक्षक प्रोत्साहन भी लागू की गई है।

श्री पोटाई ने कहा कि तेन्दूपत्ता संग्रहण वर्ष 2020 के तेन्दूपत्ता के क्रेताओं को तेन्दूपत्ता का निर्वर्तन उपरान्त शुद्ध आय लाभ में रही 16 प्राथमिक लघु वनोपज सहकारी समितियों की 80 प्रतिशत राशि रू. 1,57,21,566.00 का वितरण संघ मुख्यालय रायपुर द्वारा सीधे संग्राहकों के खातों में राशि हस्तांतरण एन.ई.एफ.टी. के माध्यम से किया गया है। आमसभा में राष्ट्रीय श्रम सहकारी संघ नई दिल्ली जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक एवं वनोपज से संबंधित समस्त सहकारी समितियों की सदस्यता एवं शेयर क्रय करने जिला सहकारी संघ की सदस्यता शुल्क भुगतान करने एवं संघ की उप विधि में संशोधन करने की बात कही गई। उपस्थित सदस्यों ने अध्यक्ष एवं संचालक मंडल के सदस्यों के भत्ते, फड़ अभिरक्षक का कार्य संचालक मंडल के सदस्यों से कराने और प्राथमिक समितियों में अनुकंपा नियुक्ति के प्रावधानों को लागू करने हेतु प्रस्ताव बनाकर राज्य वनोपज सहकारी संघ भेजने हेतु प्रस्ताव पारित किया गया। अंत में संस्था को प्राप्त आय अनुसार संबंधित सदस्यों को उपहार प्रदान किया गया। सभा का संचालन धर्मेन्द्र सेन ने किया आभार प्रदर्शन, प्रबंध संचालक आलोक कुमार बाजपेई ने किया।

VIDHAN SABHA - विधानसभा में आज अवैध रेत खनन और परिवहन का मामला गूंजा, सरकार ने आगामी 15 दिन रेत माफियाओं पर कार्रवाई करने का दिलाया भरोसा

इस अवसर पर जिला वनोपज संघ के उपाध्यक्ष नन्दलाल मण्डावी, राज्य सहकारी संघ के प्रतिनिधि हजारी कुंजाम, संचालक सदस्य जबल सिंह कुंजाम, सुमित्रा वट्टी, कौशिल्या रामटेके, हिरेसिंह हिड़को, भगवान सिंह मरकाम, बालाजी नेताम, जिला प्रतिनिधि जीवन ठाकुर, शिवनाथ दुग्गा, सगेसिंह वट्टी, लक्ष्मण दुग्गा, प्रबंध संचालक आलोक कुमार बाजपेई, उप प्रबंध संचालक शैलेन्द्र कश्यप, शाखा प्रभारी मधुकांत सोनी, धर्मेन्द्र कुमार सेन, बिरेन्द्र कुमार यादव आदि उपस्थित थे।    IMG 20230214 WA0024 IMG 20230214 WA0023 IMG 20230214 WA0027 IMG 20230214 WA0025 IMG 20230214 WA0022

IMG 20240420 WA0009