टाटीबंध रायपुर में पदस्थ पुनीराम सोनवानी को मिला स्वर्ण पदक, जताया आभार

61

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत वितरण कम्पनी मर्यादित रायपुर में प्रतिवर्ष उत्कृष्ट कार्य किये जाने वाले अधिकारियों – कर्मचारियों को क्षेत्रीय स्तर पर स्वर्ण पदक, प्रशस्ति पत्र और प्रोत्साहन राशि से सम्मानित किया जाता है। इसी तारतम्य में इस वर्ष गणतंत्र दिवस पर वर्ष 2021 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले छः अधिकारी- कर्मचारी को सम्मानित किया गया। जिसमें नगर संभाग उत्तर रायपुर के टाटीबंध जोन में पदस्थ लाईन कर्मचारी पुनीराम सोनवानी (संविदा) को इस पुरस्कार के लिए चयनित किया गया। उनके द्वारा वर्ष 2021 में तेज आंधी- तूफ़ान में एक 11 केवी फीडर पर पेड़ गिरने के परिणामस्वरूप तार टूटने से 2500 उपभोक्ताओं के विद्युत प्रवाह अवरुद्ध होने पर एफओसी के साथ मिलकर घण्टे भर के अल्प समय में विद्युत आपूर्ति बहाल किये जाने का प्रशंसनीय कार्य किया गया था। उनके इस उत्कृष्ट कार्य के कारण आज गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर कार्यपालक निदेशक रायपुर शहर क्षेत्र के कर कमलों द्वारा स्वर्ण पदक, प्रमाण पत्र और प्रोत्साहन राशि से सम्मानित किया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
टाटीबंध रायपुर में पदस्थ पुनीराम सोनवानी को मिला स्वर्ण पदक

उक्त सम्मान पर श्री सोनवानी ने बताया कि इस सम्मान का श्रेय उनके सहायक अभियंता, कनिष्ठ अभियंता, सभी तकनीकी और कार्यालयीन कर्मचारी को जाता है जिनके उचित मार्गदर्शन से उनके बीच में वे कार्य करते हैं तथा सबका आशीर्वाद मिलता रहे ऐसा आभार जताया। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित कार्यपालक निदेशक जेएस नेताम, मुख्य अभियंता राजेन्द्र प्रसाद, अधीक्षण अभियंता एके लखेरा, कार्यपालन यंत्री अमित कुमार, सहायक अभियंता समीर पाण्डेय, कनिष्ठ अभियंता नरोत्तम धृतलहरे, मेघा गढ़पायले, नरेश बघमार तथा अतुल चौधरी सहित सभी कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त किया।

IMG 20240420 WA0009
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कल बिलासपुर में करेंगे विशाल जनसभा को संबोधित