डंगनिया एस.एल.आर.एम. सेन्टर में गोठान दिवस का आयोजन हुआ, गौठान दिवस पर 120 किलोग्राम वर्मी कम्पोस्ट खाद संस्था ब्रम्हवीद स्कूल को विक्रय किया गया

88
IMG 20220408 WA0001
IMG 20220408 WA0001

रायपुर – छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी योजना नरवा, गरुवा, घुरुवा और बाड़ी के तहत दिनांक 16 अप्रैल 2022 तक गौठानवार गौठान दिवस का आयोजन किया जाना है। इस अनुक्रम में नगर पालिक निगम, रायपुर कार्यालय के पत्र दिनांक 1 अप्रैल 2022 के परिपालन में आज नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 5 के अंतर्गत गोधन क्रय केन्द्र डंगनिया एस.एल.आर.एम. सेन्टर गोठान में गौठान दिवस का आयोजन किया गया।
डंगनिया एस.एल.आर.एम. सेन्टर में गोठान दिवस के आयोजन में उत्पादित वर्मी कम्पोस्ट खाद का प्रदर्शन कार्यरत महिला स्वसहायता समूह एवं गोबर विक्रेताओं से चर्चा और खाद विकय, अन्य उत्पाद बनाने और साथ ही गोठान को मल्टीएक्टिविटी सेन्टर के रूप में विकसित करने के लिए कार्ययोजना बनाई गई, जिसमें मछली पालन के लिए प्रोत्साहित किया गया है। शासन की मंशा के अनुरूप गोठान दिवस कार्यक्रम के दौरान 120 किलोग्राम वर्मी कम्पोस्ट खाद विकय / आपूर्ति किया गया, जिसमें उक्त 120 किलोग्राम वर्मी कम्पोस्ट संस्था ब्रम्हवीद स्कूल को विक्रय किया गया। गौठान दिवस कार्यक्रम में जोन क्रमांक 5 की जोन कमिश्नर श्री महेन्द्र कुमार पाठक, कार्यपालन अभियंता श्री विमल कुमार शर्मा, सहायक राजस्व अधिकारी श्री वल्लभ शर्मा, जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री भूषण ठाकुर, उप अभियंता, श्री अतुल बंसल, उप अभियंता श्री संस्कार शर्मा, उप अभियंता श्री अंकुर मिश्रा, सहायक राजस्व निरीक्षक श्री खगेन्द्र सोनी, स्वच्छता निरीक्षक श्री पे्रम मानिकपुरी, स्वच्छता निरीक्षक श्री दिलीप भारती, कार्यरत महिला स्वसहायता समूह की महिलायें, गोबर विक्रेता, गौठान संचालनकर्ता अन्य सम्बंधित निगम जोन 5 के जोन अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
IMG 20240420 WA0009
कुकरी तालाब की तेजी से सफाई करने दो पावर पम्प एक साथ लगाकर पानी खाली करवाकर कार्य बारिश के पूर्व पूर्ण करवाने दिये निर्देश