डाॅ.मीरा बघेल (मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी, रायपुर) एवं महिला चेम्बर के सहयोग से विशेष मैमोग्राम शिविर का आयोजन

89
IMG 20220314 WA0008 1
IMG 20220314 WA0008 1

रायपुर। छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के महिला चेम्बर ने जानकारी दी कि डाॅ.मीरा बघेल (मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी, रायपुर) एवं महिला चेम्बर के सहयोग से दिनांक 13 मार्च 2022, रविवार को सुबह 10.30 बजे से डाॅ. भीमराव अम्बेडकर हास्पीटल, रायपुर में महिलाओं के स्वास्थ्य के संबंध में एक विशेष मैमोग्राम शिविर का आयोजन किया गया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

महिला चेम्बर ने जानकारी देते हुए बताया कि डॉ. प्रीति नारायण और श्रीमती प्रियंका वर्मा द्वारा संचालित मशीन की मदद से कुल 22 महिलाओं का मेमोग्राफी करवाकर इस शिविर का लाभ अर्जित की।
महिला चेम्बर ने डॉ. मीरा बघेल जी मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी, रायपुर (सीएमएचओ) एवं डॉ. प्रीति नारायण और श्रीमती प्रियंका वर्मा का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार व्यक्त किया। साथ ही महिला चेम्बर ने महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील की।
इस अवसर पर महिला चेम्बर संरक्षक श्रीमती आभा मिश्रा, अध्यक्ष श्रीमती मधु अरोरा, महामंत्री श्रीमती पिंकी अग्रवाल, उपाध्यक्ष हेमल शाह, मंत्री सोमा घोष, मीडिया प्रभारी इंदिरा जैन सहित महिला चेम्बर की टीम एवं छत्तीसगढ़ क्लब की महिला पदाधिकारियों ने भी बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

 

IMG 20240420 WA0009
रायपुर पुलिस ने दिया नववर्ष का तोहफा, लगभग 50 लाख रूपये कीमत के गुम हुए 223 नग मोबाईल फोन को ढूंढ कर फोन स्वामियों को किया वापस