थानों में कार्यरत पुलिस कर्मियों को सायबर अपराधों की रोकथाम, बचाव व सायबर संबंधी अन्य तथ्यों की, दी गई विस्तृत जानकारियां

90

Raipur– पुलिस अधीक्षक महोदय श्री प्रशांत अग्रवाल के आदेशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री अभिषेक माहेश्वरी के निर्देशन में सायबर सेल की तकनीकी टीम द्वारा रायपुर जिले के समस्त थानों से 02 – 02 कर्मचारियों को आॅन लाईन सायबर ठगी, सायबर पोर्टल एवं सी.डी.आर. (काॅल डिटेल रिकार्ड) के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदाय करने के मद्देनजर कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में वर्तमान समय में तेजी से अपना पैर पसार रहें सायबर अपराध, आॅन लाईन फ्राॅड एवं सोशल मीड़िया से संबंधित अपराधों की रोकथाम, सुरक्षा एवं बचाव हेतु कर्मचारियों को कई महत्वूपर्ण जानकारियां दी गई। *भारत सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा ‘‘इंडियन सायबर क्राईम कोआर्डिनेशन सेंटर (I 4 C)‘‘ प्रोजेक्ट के तहत् वर्तमान में फायनेंशियल फ्राॅड के मामलों को रोकने हेतु जारी ‘‘नेशनल सायबर क्राईम रिपोर्टिंग पोर्टल‘‘ (एन.सी.सी.आर.पी.)* के संबंध में कर्मचारियों को विस्तृत जानकारी दी गई, ताकि किसी भी पीड़ित को सायबर सेल आने की आवश्यकता ना पड़े और थाना स्तर पर इस संबंध में तत्काल कार्यवाही करते हुए पीड़ित को त्वरित राहत देकर सायबर ठगों के जाल से बचाया जा सकें। इसके साथ ही कार्यशाला में उपस्थित थानों के कर्मचारियों को सी.डी.आर. विश्लेषण के संबंध में विस्तृत जानकारी देने के साथ ही सी.डी.आर. व अन्य कई जानकारियों को सीधे ई-मेल के माध्यम से भेजने व प्राप्त करने की भी जानकारी दी गई।
‘‘नेशनल सायबर क्राईम रिपोर्टिंग पोर्टल‘‘ (एन.सी.सी.आर.पी.) – इस पोर्टल के माध्यम से आम जनता अपने साथ हुये फायनेंशियल फ्राॅड से संबंधित मामलों की शिकायतें सीधे आॅन लाईन भी कर सकते है। इस पोर्टल पर आम जनता फायनेंशियल फ्राॅड की शिकायतें आॅन लाईन दर्ज कराने के साथ ही पोर्टल द्वारा जारी हेल्प लाईन नंबर *155260* में भी फोन कर घटना के 24 घंटे के भीतर दर्ज करा सकते है। ‘‘नेशनल सायबर क्राईम रिपोर्टिंग पोर्टल‘‘ में आॅन लाईन फायनेंशियल फ्राॅड/सायबर अपराध से संबंधित शिकायत दर्ज करने हेतु *https://cybercrime.gov.in/* टाईप कर साईट में विजिट किया जा सकता है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
IMG 20240420 WA0009
राजस्व कार्यालय में आने वाले नागरिकों के साथ संवेदनशीलता के साथ व्यवहार करें: डॉ भुरे