दिल्ली में दलित बच्ची के बलात्कार और हत्या के मामले में कांग्रेस ने संसद का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया

48
kabaadi chacha

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रायपुर। डॉ नितिन रावत राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुसूचित जाति अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व मे गुरु खुसवंत साहेब प्रदेश उपाध्यक्ष अनुसूचित जाति प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदैव दलित समुदाय के शोषण और दलित महिलाओं के उत्पीड़न के मुद्दों को प्रमुखता उठाते रहे हैं। नौ साल की दलित लड़की के बलात्कार के मुद्दे को प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति ने प्रमुखता से मुद्दे को उठाया है। नौ साल कि नाबालिक दलित कन्या का दिल्ली में बलात्कार किया गया और उसके शव का अंतिम संस्कार भी कर दिया गया था। इस घटना से दलित समाज में नाराजगी है। राहुल गांधी ने पीड़ित कन्या के दलित परिवार से मुलाकात की और उन्हें आश्वासन दिया कि पार्टी उनके लिये न्याय की लड़ाई लड़ेगी। श्री खुशवंत ने कहा कि मोदी सरकार इस हद तक डर गई है कि राहुल जी के ट्विटर अकाउंट को प्रतिबंधित करने का आदेश जारी कर उनकी आवाज को दबाने का प्रयास भी किया है। कांग्रेस पार्टी ने हमेशा शोषित और वंचितों के न्याय की लड़ाई लड़ी है , दोषियों के खिलाफ न्याय और त्वरित कार्रवाई की मांग करते हैं। विरोध प्रदर्शन कर संसद का घेराव किया गया। संसद के घेराव में धर्मगुरु युवराजगुरु, गुरु खुसवंत साहेब प्रदेश उपध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति मुख्य रूप से उपस्थित थे। उक्त जानकारी बादल भारद्वाज द्वारा दी गई।

IMG 20240420 WA0009
समतामूलक समाज के निर्माण में मिनीमाता का योगदान अविस्मरणीय- मुख्यमंत्री बघेल