देश के जवानों पर हमला करने वाले दुश्मनों पर कार्यवाही नही कर पाई कांग्रेस अब ड्रामा कर रही है:विष्णु देव साय

53

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

छतीसगढ़ में अमर जवान ज्योति की नींव राहुल गांधी से रखवाने की खबरों पर भाजपा प्रदेश अध्य्क्ष विष्णु देव साय में कहा कांग्रेस के शासन में जब दुश्मनों ने देश पर हमला किया,जवान शहीद हुए बेगुनाह आम लोग मारे गए तब कांग्रेस बिल में घुस गई और वीरों की शहादत का अपमान किया।

श्री साय ने कहा जब मुम्बई पर 26/11 का हमला हुआ तब कांग्रेस ने पाकिस्तान पर कोई कार्यवाही नही की यह बात खुद कांग्रेस सरकार में मंत्री व राष्ट्रीय प्रवक्ता रहे मनीष तिवारी ने कही।कांग्रेस ने लगभग 55 साल के शासन में जवानों और देश की सुरक्षा को लेकर कुछ नही किया ।देश की सुरक्षा का बजट महज 1 लाख करोड़ हुआ करता था मोदी सरकार ने उसे 5 लाख करोड़ कर दिया है। कांग्रेस 55 वर्षो में बॉर्डर से जुड़े इलाको में सड़के व पुल तक नही बना सकी ,सेना के जवानों में 55 साल बेहद तकलीफ में गुजारे।

श्री साय ने सवाल किया आखिर क्या कारण है कि कांग्रेस ने जवानों की याद में अब तक वॉर मेमोरियल तक नही बनवाया था क्योंकि शहीदों को सम्मान देना कांग्रेस की नीयत में कभी रहा ही नही।देश को याद है कांग्रेस के नेताओ ने सेना प्रमुखों पर भी अपशब्दों का इस्तेमाल किया है।

श्री साय ने कहा कांग्रेस वही पार्टी है जो देश के जवानों के पराक्रम के सबूत माँगती है सर्जिकल स्ट्राइक पर सवाल खड़े करती है ।कांग्रेस वही पार्टी है जो सेना को ताकत देने वाले राफेल को भारत आने से रोकने अपनी पूरी ताकत लगाती है।ऐसे में देशभक्ति और सेना और शहीदों से जुड़ी कोई बात कांग्रेस के मुंह से शोभा नही देती क्योंकि कांग्रेस की नीयत में खोट है।
श्री साय ने पूछा 2012 में मुंबई में अमर जवान ज्योति स्मारक पर हमला करने वाले लोग कांग्रेस के रिश्तेदार थे क्या? जो उनपर कोई सख्त कार्यवाही नही कर सके।

IMG 20240420 WA0009
बेटी का हुआ जन्म तो हॉस्पिटल प्रबंधन ने की पूजा