प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज की हुई वर्चुअल बैठक, महत्वपूर्ण विषयों में हुई चर्चा

91

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रायपुर। प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज द्वारा आज आरक्षण विहिन पदोन्नति, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के भर्ती आरक्षण एवं पिंगुआ कमेटी के रिपोर्ट को वर्तमान मानसून सत्र में पारित कर आरक्षण संशोधन बिल पारित कराने सहित संगठन की गतिविधियों के संबंध में आनलाईन वर्चुअल बैठक रखा गया| बैठक मे उपरोक्त विषयो पर काफी विस्तार पूर्वक चर्चा उपरान्त समाज का प्रतिनिधि मण्डल माननीय मंत्रीगणो से मिलकर बिल पास कराने प्रयास करेंगे। तथा पदोन्नति मे आरक्षण के अनुसूचित जाति/अनुसूचित जन जाति सामाजिक एवं कर्मचारी संगठनो के आह्वान पर आन्दोलन मे 19 एवं 26 को आयोजित आन्दोलन मे बढचढ कर भाग लेंगे। संगठन में सभी प्रकोष्ठ आपस मे समन्वय बनाकर कार्य करेंगे। प्रदेश पदाधिकारी आगमी कार्ययोजना के लिए जल्द बैठक करेगे। बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश अध्यक्ष एल एल कोशले, संरक्षक शकुन डहरिया, संस्थापक प्रदेश महासचिव एस आर बांधे, वर्तमान प्रदेश महासचिव आर पी भतपहरी, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्याम जी टांडे, संघर्ष समिति के प्रदेश अध्यक्ष मोहन बंजारे, युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश बंजारे, सोजलिफ से विनोद कोशले, अनिल बनज, देवलाल भारती, दिनेश जोशी, काँकेर से प्रो आर पी टण्डन, रायपुर ग्रामीण अध्यक्ष यूथ नरोत्तम धृतलहरे, रायगढ से जिलाध्यक्ष भानू खूंटे, शहर अध्यक्ष रायगढ़ प्रदीप श्रृंगी, बिलासपुर से महिला जिला अध्यक्ष प्रिति बाला आडिल, महासमुन्द जिला अध्यक्ष युथ रेखराम बघेल, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष रात्रे, अवन बंजारे, मैनेजर डहरिया, संगठन मंत्री मनीष सारंग, ब्लॉक उपाध्यक्ष आरंग संतोष कोसरिया तेजराम चौलिक, राजकुमारी रावल, हिरासाय महिलांगे, धमतरी से कोमल संभाकर, सुरेश लहरे, मीडिया प्रभारी रायपुर तुकेश रात्रे प्रदीप घृतलहरे, सहित प्रमुख रूप से अपनी बात एवं सुझाव रखे आज का वर्चुअल बैठक काफी सफल रहा।

IMG 20240420 WA0009
नागरिक सुविधाओं के विकास के लिए सभी जरूरी कार्य होंगे -डॉ शिवकुमार डहरिया