मंत्री टंक राम वर्मा ने मई दिवस के अवसर पर सभी श्रमिक भाई-बहनो को दी शुभकामनाएँ

24
tankram verma minister
tankram verma minister
मंत्री टंक राम वर्मा ने मई दिवस के अवसर पर सभी श्रमिक भाई-बहनो को दी शुभकामनाएँ

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने ‘मई दिवस’ (1 मई) के अवसर पर प्रदेश एवं देश के सभी श्रमिक भाई-बहनों को शुभकामनाएँ दी है। अपने बधाई सन्देश में श्री वर्मा ने कहा है कि किसी भी राष्ट्र के निर्माण में श्रमिकों की भूमिका अत्यन्त महत्वपूर्ण होती है। राष्ट्र का औद्योगिक विकास एवं उत्पादकता में वृद्धि मूलतः श्रमिकों की लगन, परिश्रम एवं कार्य कौशल पर निर्भर करती है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

उन्होंने ने आगे कहा है कि छत्तीसगढ़ की विष्णु सरकार श्रमिकों के संघर्ष की महत्ता को समझते हुए, उनकी क्षमताओं को विकसित करने व उनके अधिकारों की रक्षा करने के साथ-साथ उन्हें समृद्ध करने के लिए सतत प्रयासरत है। सभी श्रमिक साथियों को सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाने हेतु भाजपा सरकार द्वारा कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है।

मई दिवस के अवसर पर श्री वर्मा ने समस्त श्रमिक भाईयों, बहनों एवं उनके परिजनों के सुखमय भविष्य की कामना करते हुए सभी श्रमिक संगठनों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवी संगठनों से अपील की है कि वे श्रमिकों के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में सहभागी बनें और श्रमिकों के शोषण को रोकने में छत्तीसगढ़ सरकार को सहयोग करें।

विकास उपाध्याय भारत जोड़ो न्याय यात्रा के सफल संचालन के रूट समिति चेयरमैन नियुक्त