प्रदेश भाजयुमों की बैठक संपन्न – युवा दिवस पर मैराथन, संगोष्ठी, क्वीज काॅम्पीटिशन जैसे विभिन्न कार्यक्रम करेगा भाजयुमों

66
kabaadi chacha

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों व सभी जिला अध्यक्षों व महामंत्रियों की आवश्यक बैठक मंगलवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आहूत की गई थी। भाजयुमो की बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सवन्नी, भाजयुमो प्रदेश प्रभारी व सह प्रभारी अनुराग सिंहदेव, ओपी चैधरी और विशेष रूप से भाजयुमो के राष्ट्रीय प्रभारी व सह प्रभारी आलोल डंगस व दीप ज्योति मुंड उपस्थित रहे।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश ही नहीं वरन दुनिया की सबसे बड़ी राजीतिक पार्टी हैं। और यही भाजपा परिवार की खूबसूरती हैं कि यहां एक छोटे से गांव का छोटे से बूथ का कार्यकर्ता भी प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता हैं। सबका साथ सबका विश्वास और सबका विकास के साथ भाजपा की सरकार कार्य कर रही है वहीं छत्तीसगढ़ में झूठे वादों वाली सरकार काम कर रही हैं। मैं इन्हें चुनौती देता हूँ एक भी वादा सत् प्रतिशत पूर्ण हुआ हो तो बताएं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में बहुसंख्यकों को अपमानित किया जा रहा हैं। राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कोरवा जनजाती सुरक्षित नहीं हैं। अनुसूचित जाति जनजाति पर अत्याचार बढ़ा हैं और कांग्रेस की सरकार अपने आप को आदिवासियों का हितैषी बताते नहीं थकती। पहाड़ी कोरवा की जमीन हड़पने का मामला सामने आता हैं, इनके मंत्री सरकारी जमीन भी हड़पने में लगे हैं। भाजयुमो इन सभी मुद्दों पर मुखर हैं आने वाले दिनों में और मुखरता से भाजयुमो आगे बढ़े। डंडा खाने और जेल जाने से डरने की आवश्यकता नहीं हैं। एफआईआर भाजयुमो के लिए तमगा हैं डरने की आवश्यकता नहीं हैं।

भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सवन्नी ने भाजयुमों कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि विभिन्न राजनीतिक मुद्दों को उठाते हुए सड़क की लड़ाई लड़ने के साथ-साथ संगठनात्मक दृष्टि से भाजयुमों का महत्वपूर्ण कार्य प्रत्येक बूथ में ‘वन बूथ-20 युथ‘ को और मजबूती के साथ तैयार करना एवं बूथों में अधिक से अधिक जुड़ाव इस प्रकार से हो सके एवं इस दिशा में चुनावी दृष्टिकोण से और बेहतर एवं सार्थक परिणाम परख प्रयास योजनाबद्ध तरीके से कैसे हो सके इसकी कार्ययोजना पर भाजयुमों आगे बढ़े।

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी कल रहेंगी छत्तीसगढ़ प्रवास

भाजयुमों प्रदेशाध्यक्ष अमित साहू ने कहा कि भाजयुमों लगातार संघर्ष कर रहा है। भाजयुमों ने लगातार धर्मांतरण को लेकर प्रदेशभर में पदयात्रा निकाल कर जन-जागरण किया, वहीं रोजगार व बेरोजगारी भत्ता को लेकर भाजयुमों युवाओं के साथ लगातार खड़ा है। बीते दिनों निकाय चुनाव में भी भाजयुमों कार्यकर्ताओं ने सत्ता बल, बाहु बल और धन बल के खिलाफ मजबूती से लड़ाई लड़ी। छत्तीसगढ़ में क्राइम-कमीशन और करप्शन का माॅडल चल रहा है जिसके खिलाफ भाजयुमों आने वाले दिनों में और मुखर होकर के सड़क की लड़ाई लड़ने तैयार है। उन्होंने भाजयुमों प्रदेश पदाधिकारी व जिला अध्यक्षों से 12 जनवरी युवा दिवस के कार्यक्रम को कार्ययोजना बनाकर के सफल बनाने की अपील की है।

भाजयुमो के राष्ट्रीय प्रभारी आलोक डंगस ने कहा कि केंद्रीय भाजयुमो के संगठनात्मक कार्यों के साथ साथ छत्तीसगढ़ के संगठनात्मक कार्य व अपनी राजनीतिक सामाजिक भूमिका तय करते हुए भाजयुमो को आगे बढ़ना हैं। उन्होंने 12 जनवरी युवा दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रदेश के सभी जिलों में स्वामी विवेकानंद के आदर्शों पर चलने के संकल्प के साथ युवाओं से जुड़ाव एवं इस शुभ अवसर पर मैराथन, संगोष्ठी, क्वीज काॅम्पीटिशन जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से स्वामी विवेकानंद के आदर्श व सिद्धांतो को युवाओं तक पहुंचाने विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करना आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

भाजयुमो की बैठक को संबोधित करते हुए सह प्रभारी दीप ज्योति मुंड ने कहा कि युवा मोर्चा सेना की तरह कार्य करेगा और 2023 के चुनाव में छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार को उखाड़ कर फेंक देगा।

भाजयुमो प्रदेश प्रभारी अनुराग सिंह देव ने कहा कि भाजयुमो छत्तीसगढ़ ने धर्मांतरण के विरुद्ध में जो बिगुल फूंका था उसकी गूंज सोनिया गांधी तक पहुँची इसके लिए भाजयुमो की पूरी टीम बधाई की पात्र हैं। छत्तीसगढ़ से भाजयुमो द्वारा उठाई गई चिंगारी ज्वाला बनेगी। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार का आलम यह हैं कि सरकार के पैरलर भ्रष्टाचार की रेवेन्यू खड़ी की जा रही हैं। रेत स,े शराब से, कोल में भ्रष्टाचार से पैरलर रेवेन्यू वसूली जा रही हैं। छत्तीसगढ़ भ्रष्टाचार में नंबर वन हो गया हैं। भाजयुमो आगामी डेढ़ साल की कार्ययोजना बना कर उतरेगा मैदान में और छत्तीसगढ़ सरकार को उखाड़ फेंकने को तैयारी के साथ आगे बढ़ेगा।

जनमन योजना के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन के लिए जिलाधिकारियो की हुई बैठक

प्रदेश सह प्रभारी ओपी चैधरी ने भाजयुमो की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की राजनीति को कोई बदलेगा तो वह युवा ही होगा और युवा ही छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार को उखाड़ कर फेंकेगा। भूपेश बघेल सरकार ने इतना लोन ले लिया हैं कि वो दिन दूर नहीं कि लोन का ब्याज पटाने भी लोन लेना पड़े किस दिशा में ले जा रहे छत्तीसगढ़ को समझा जा सकता हैं। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा 2023 में तूफानी तैयारी के साथ आगे बढ़ेगा और कांग्रेस को फूंक कर उड़ा देगा।

भाजयुमों की बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री रितेश गुप्ता एवं आभार प्रदर्शन टेकेश्वर जैन ने किया। इस अवसर पर भाजयुमों राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य गुंजन प्रजापति, कैलाश चंद्रवंशी, चिंटु राजपाल, दीपिका सोरी, हेमंत सेवलानी, पियुष मिश्रा, अमित मैसेरी, अनुराग चैबे, विपिन साहू, सौरभ जैन, अनुराग ठाकुर, अजय सोनी, भूपेन्द्र नाग, अमन प्रताप सिंह, निशा चैबे, किशोर सोनी, सुनिधि पांडेय सहित भाजयुमों प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष व महामंत्री मौजूद रहे।

IMG 20240420 WA0009