प्रदेश में कांग्रेस की सरकार ने एक भी नारियल फोड़ा हो विकास किया हो तो बताएं?-संजय श्रीवास्तव

93
IMG 20220611 WA0002
IMG 20220611 WA0002

 

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा केंद्र की मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने के अवसर पर प्रदेश के सभी विधानसभा में बाइक रैली निकाल रहा है।सेवा सुशासन और गरीब कल्याण के 8 वर्ष पूर्ण होने पर भाजयुमो उत्तर विधानसभा के कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी, भाजपा प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव, जिला अध्यक्ष गोविंदा गुप्ता के नेतृत्व में विकास तीर्थ बाइक रैली निकाल कर जनता को संदेश दिया।

भाजयुमो के प्रदेश मीडिया प्रभारी उमेश घोरमोड़े ने बताया कि भाजयुमो की बाइक रैली रायपुर रेलवे स्टेशन से स्टेशन के बड़े स्वरूप में निर्माण, एक्सीयलेटर, लिफ्ट, पर्याप्त पार्किंग,बस पार्किंग आटो स्टैंड सहित अन्य उपलब्धियों को बताते हुए प्रारंभ हुई और 15 वर्षों में भाजपा सरकार द्वारा निर्मित विकास कार्य मसलन उत्तर विधानसभा के शहीद स्मारक भवन, कलेक्ट्रेट गार्डन, घड़ी चौक गार्डन, मल्टी लेबल पर्किन्ग,ऑक्सीज़ोन, पंडरी बस स्टैंड, एक्सप्रेस वे, जिला अस्पताल, पंडरी हाट बाजार, बीटीआई ग्राउंड, केनाल रोड गौरव पथ, विभिन्न चौक चौराहे सहित विकास कार्यों को चिन्हांकित कर जनता को बताते हुए तेलीबांधा तालाब में समाप्त हुई।

इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीचंद सुंदरानी ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास और सबके प्रयास के साथ भारत के सुदूर क्षेत्रों में विकास के बीज बोने में सफल रही है। उन्होंने छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार पर विकास को बाधित करने का आरोप लगाते हुए इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

भाजपा प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में देश में ऐतिहासिक काम हो रहे हैं इसलिए ही देश में बार-बार मोदी जी के नेतृत्व में सरकार बन रही है उनका कहना है कि भाजपा का संकल्प, सेवा समर्पण और कल्याण है। उन्होंने छत्तीसगढ़ में और राजधानी रायपुर में भाजपा सरकार में हुए विकास कार्य को गिनाते हुए पूछा कि बीते 3 वर्षों में यदि कांग्रेस की सरकार ने एक भी नारियल फोड़ा हो विकास किया हो तो बताएं?

कर्मचारी पर एक्शन और भ्रष्टाचार के आरोपी विधायक को संरक्षण- संजय श्रीवास्तव

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने स्टेशन स्थित मंदिर के सामने 10 ई रिक्सा चालिका महिलाओं को श्रीफल और पानी की बॉटल भेंट कर मातृशक्ति को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का संचालन भाजयुमो प्रदेश मीडिया प्रभारी उमेश घोरमोड़े ने किया।

इस दौरान भाजपा प्रदेश सह कोषाध्यक्ष नंदन जैन, प्रफुल्ल विश्वकर्मा, गुंजन प्रजापति,किशोर महानंद, अमरजीत छाबड़ा, सुभाष अग्रवाल, चंद्रेश शाह, राजेश पांडेय, हरीश ठाकुर, ज्ञानचंद चौधरी, अकबर अली, राजीव मिश्रा, निखिल राठौर, अनमोल झा, आकाश विग, तुषार चोपड़ा, दिनेश सुंदरानी, सोनू राजपूत, अर्पित सूर्यवंशी, राहुल राव, ममता साहू, राजेश गुप्ता, गोरेलाल नायक, अर्चना शुक्ला, टीटी बेहरा, प्रितम महानन्द,बिट्टू शर्मा, आलोक शर्मा,अनुराग साहू, योगी नरेश साहू, जितेंद्र साहू, भरत कुंडे, सुभम पौराणिक, दीपक तन्ना, तरुण गुप्ता, गौतम महानंद, कृष्ना राणा, उपेन्द्र जगत, डॉ. पांडेय सहित भाजयुमो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

IMG 20240420 WA0009