प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सैय्यद रजा ने दी जन्मदिवस की शुभकामनाएं




रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस एवं सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर छत्तीसगढ़ भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष सैय्यद रजा ने उन्हें जन्मदिवस की शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की कामना करते हुए अपनी शुभेच्छाएं व्यक्त कीं।
सैय्यद रजा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास के विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा समाज के विभिन्न वर्गों के कल्याण और विकास के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं। मुस्लिम समाज के विकास और उन्हें मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में भी केंद्र सरकार द्वारा विभिन्न स्तरों पर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा, रोजगार, सामाजिक एवं आर्थिक विकास के अवसरों को लेकर समाज के सभी वर्गों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।
सैय्यद रजा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा और जनभागीदारी से जुड़े कार्यक्रमों में लोगों की सहभागिता महत्वपूर्ण है। इसी क्रम में उन्होंने लोगों से ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाने का आग्रह किया और इस पहल में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के विकास के साथ समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक विकास और जनकल्याण की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पुनः जन्मदिवस की बधाई देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।












