बलौदाबाजार डीके कॉलेज अध्यक्ष ने विधानसभा अध्यक्ष सूर्यकांत वर्मा को दी जन्मदिन की बधाई




बलौदाबाजार। बलौदाबाजार डीके कॉलेज के अध्यक्ष ने बलौदाबाजार NSUI विधानसभा अध्यक्ष सूर्यकांत वर्मा को उनके जन्मदिन के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सूर्यकांत वर्मा के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि वे इसी तरह छात्रहित और युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाते रहें।उन्होंने कहा कि सूर्यकांत वर्मा लगातार छात्रों की समस्याओं को लेकर सक्रिय रहते हैं और छात्र-छात्राओं के हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए उनके समाधान के लिए प्रयास करते हैं। संगठन के प्रति उनकी सक्रियता और युवाओं के बीच उनकी मजबूत पकड़ उन्हें एक कर्मठ युवा नेता के रूप में पहचान दिलाती है।जन्मदिन के अवसर पर डीके कॉलेज अध्यक्ष ने कहा कि सूर्यकांत वर्मा आने वाले समय में भी इसी ऊर्जा और समर्पण के साथ छात्रहित में कार्य करते रहें तथा युवाओं के अधिकारों की आवाज को मजबूती से आगे बढ़ाएं। उन्होंने पुनः जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखमय एवं सफल जीवन की कामना की।











