बलौदाबाजार में निकली ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ पदयात्रा, दिग्गज नेताओं और कार्यकर्ताओं की उमड़ी सहभागिता



बलौदाबाजार-भाटापारा। आज बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में भारतीय जनता पार्टी द्वारा ‘लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ’ के नारे के साथ पदयात्रा का आयोजन किया गया। इस पदयात्रा में प्रदेश एवं जिले के वरिष्ठ भाजपा नेताओं, जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों, युवा कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री श्री टंकराम वर्मा, राज्यसभा सांसद श्रीमती लक्ष्मी वर्मा , विधायक श्री धरमलाल कौशिक , पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री गौरीशंकर अग्रवाल , वरिष्ठ भाजपा नेता श्री शिवरतन शर्मा , जिलाध्यक्ष श्री आनंद यादव , अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सनम जांगड़े , प्रदेश प्रवक्ता श्री प्रमोद शर्मा , वरिष्ठ भाजपा नेता श्री योगेश चंद्राकर , युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री राहुल योगराज टिकरिहा एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आकांक्षा जायसवाल सहित अनेक वरिष्ठ नेता एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
पदयात्रा के दौरान पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर अभियान के उद्देश्य और संदेश को आमजन तक पहुंचाया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की सहभागिता देखने को मिली। पदयात्रा के माध्यम से लोकतांत्रिक मूल्यों, जनभागीदारी और राजनीतिक मुद्दों को लेकर पार्टी ने अपनी बात जनता के सामने रखी।
कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी ने आयोजन को व्यापक स्वरूप प्रदान किया। पूरे आयोजन के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह और सक्रियता देखने को मिली।












