बिग ब्रेकिंग – ऑनलाइन सट्टा महादेव बुक पर रायपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 28 आरोपियों को ऑपरेशन चलाकर किया गया गिरफ्तार

96
IMG 20221006 WA0016
IMG 20221006 WA0016
kabaadi chacha

रायपुर। शासन के आदेशानुसार रायपुर जिले में ऑनलाइन सट्टा एवं जुआ पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारियों सहित प्रभारी एण्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट को कार्य योजना तैयार कर इस पर अधिक से अधिक कार्यवाही करने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

इसी तारतम्य में दिनांक 05.10.2022 को एण्टी क्राईम एवं साईबर यूनिट टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना मंदिर हसौद क्षेत्रांतर्गत रावणभाठा पास 02 व्यक्ति महोदव क्रिकेट सट्टा का आई.डी. बिक्री करने हेतु ग्राहक की तलाश कर रहे है। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/अपराध अभिषेक माहेश्वरी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण कीर्तन राठौर द्वारा प्रभारी एण्टी क्राईम एवं साईबर यूनिट तथा थाना प्रभारी मंदिर हसौद को सटोरियों को गिरफ्तार करने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। जिस पर एण्टी क्राईम एवं साईबर यूनिट तथा थाना मंदिर हसौद की संयुक्त टीम द्वारा मुखबीर द्वारा बताये स्थान पर जाकर हुलियों के व्यक्तियों को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम रवि चैहान एवं प्रकाश कुमार निवासी दुर्ग का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उनके मोबाईल फोन को चेक करने पर उनके मोबाईल में महादेव एप्लीकेशन का आई.डी. होना पाया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर दोनों के द्वारा मध्य-प्रदेश के छिंदवाड़ा से 06 व्यक्तियों द्वारा महादेव ऑनलाइन सट्टा एप्लीकेशन का आई.डी. बनाकर बिक्री करने हेतु देना बताया गया। जिस पर टीम के सदस्यों मध्य-प्रदेश के छिंदवाड़ा रवाना होकर छिंदवाड़ा के समर्थ रेसीडेंसी से 06 सटोरियों गुलाम अगुलेश, मो. शहबाज, प्रकाश कुमार, मनजीत सिंह, संजय सिंह एवं अजय कुमार को पकड़ा गया, जो अपने मोबाईल फोन एवं लैपटाॅप में आॅन लाईन महादेव सट्टा का आई डी बनाकर बिक्री करने के साथ ही आॅन लाईन सट्टा संचालित भी कर रहे थे। जिस पर समस्त 08 आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों के विरूद्ध थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 596/22 धारा 4 क जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

इसी तारतम्य में दिनांक 05.10.22 को थाना आरंग क्षेत्रांतर्गत ब्लाॅक कालोनी से महादेव ऑनलाइन एप से सट्टा संचालित करते चंदखुरी दुर्ग निवासी चन्द्रशेखर साहू को पकड़ा गया जिसके द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वह उडीसा के टिटलागढ़ से कुछ व्यक्तियों द्वारा महोदव एप में लाईन लेकर सट्टा संचालित कर रहा है। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा टिटलागढ़ उड़ीसा रवाना होकर टिटलागढ़ स्थित जैन हाईट्स में महादेव एप से आॅन लाईन सट्टा संचालित करते 06 सटोरियों शुभम चंद्राकर, विवेक मिश्रा, मनीष चंद्राकर, धनराज चंद्राकर, नितिश चंद्राकर एवं सागर विश्वकर्मा को पकड़ा गया। जो अपने मोबाईल फोन एवं लैपटाॅप में ऑनलाइन महादेव सट्टा संचालित कर रहे थे। जिस पर समस्त 07 आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों के विरूद्ध थाना आरंग में अपराध क्रमांक 575/22 धारा 4 क जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण में दो आरोपी आर्यन जैन एवं अनुराग मिश्रा निवासी भिलाई जिला दुर्ग फरार है जिसकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है।

स्त्री रोग विशेषज्ञ निलंबित

इसी तारतम्य में दिनांक 05.10.22 को थाना अभनपुर क्षेत्रांतर्गत नया बस स्टैण्ड में महादेव ऑनलाइन एप से सट्टा संचालित करते दुर्ग निवासी देवा श्रीकांत चन्द्राकर को पकड़ा गया जिसके द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वह उडीसा के झारसुगुड़ा से कुछ व्यक्तियों द्वारा महोदव एप में लाईन लेकर सट्टा संचालित कर रहा है। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा झारसुगुड़ा उड़ीसा रवाना होकर झारसुगुड़ा से महादेव एप से ऑनलाइन सट्टा संचालित करते 07 सटोरियों सोमेश चंद्राकर, डिलेश्वर चंद्राकर, वासु चंद्राकर उर्फ विकास, सचिन देशमुख, विकास बेलचंदन, ओमप्रकाश चंद्राकर एवं आकाश चंद्राकर को पकड़ा गया। जो अपने मोबाईल फोन एवं लैपटाॅप में आॅन लाईन महादेव सट्टा संचालित करने के साथ ही आई डी बनाकर बिक्री कर रहे थे। जिस पर समस्त 08 आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों के विरूद्ध थाना अभनपुर में अपराध क्रमांक 370/22 धारा 4 क जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण में एक आरोपी खिलेश वर्मा निवासी भिलाई दुर्ग फरार है जिसकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है।

इसी तारतम्य में दिनांक 05.10.22 को थाना आमानाका क्षेत्रांतर्गत महोबा बाजार ओव्हर ब्रीज के नीचे महादेव ऑनलाइन एप से सट्टा संचालित करते दुर्ग निवासी प्रीतम अग्रवाल को पकड़ा गया जिसके द्वारा पूछताछ में बताया गया कि वह दुर्ग से कुछ व्यक्तियों द्वारा महोदव एप में लाईन लेकर सट्टा संचालित कर रहा है। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा दुर्ग रवाना होकर दुर्ग के शीतला मंदिर के पास महादेव एप से ऑनलाइन सट्टा संचालित करते 04 सटोरियों शेर खान, मनजीत सिंह उर्फ बंटी, याज्ञवेन्द्र सिंह एवं नियाज अहमद को पकड़ा गया। जो अपने मोबाईल फोन एवं लैपटाॅप में आॅन लाईन महादेव सट्टा संचालित करने के साथ ही आई डी बनाकर बिक्री कर रहे थे। जिस पर समस्त 05 आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों के विरूद्ध थाना आमानाका में अपराध क्रमांक 361/22 धारा 4 क जुआ एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

एयरपोर्ट और रेल्वे स्टेशनों में प्रारंभ की जाएगी आरटीपीसीआर टेस्टिंग: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

सटोरियों के कब्जे से लैपटाॅप – 24, मोबाईल – 75, राउटर – 04, राउटर पावर केबल – 02, एक्सटेंशन बाॅक्स – 06, मोबाईल चार्जर – 21, लैपटाॅप चार्जर – 17, सट्टा पट्टी हिसाब का काॅपी – 12, नगदी रकम – 9860/- रूपये, एटीएम कार्ड – 97, आधार कार्ड – 06, पेन कार्ड – 05, वोटर आई डी कार्ड – 01, किसान कार्ड – 01, माउस – 02, चेक बुक – 03, बैंक पासबुक – 02, पावर बैंक – 02, कैल्क्यूलेटर -02, ड्रायविंग लायसेंस – 02, बजाज फायनेंस कार्ड – 01, हेड फोन – 01 एवं सिम कार्ड – 70 नग जप्त किया गया है।

समस्त आरोपियों के विरूद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत् भी कार्यवाही की गई है।

सट्टा/ऑनलाइन सट्टा खेलने/खिलाने वालों के विरूद्ध रायपुर पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

थाना मंदिर हसौद के प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी
01. रवि चैहान पिता लाल बिहारी चैहान निवासी घासीदास नगर थाना जामुल जिला दुर्ग।
02. प्रकाश कुमार पिता विनोद गोंड उम्र 26 साल निवासी संतोषी पारा थाना मोहन नगर भिलाई जिला दुर्ग।
03. गुलाम अगुलेश पिता असरफ अली अंसारी उम्र 25 साल निवासी भिलाई पावर हाउस, ए.सी.सी. चैक भिलाई।
04. मो. शहबाज पिता शाहिद उम्र 22 साल निवासी पूर्व सांकरा, बिहार।
05. प्रकाश कुमार पिता धाम देवराम उम्र 28 साल निवासी छपरा जिला हरिद्वार टोला बिहार।
06. मनजीत सिंह पिता सतनाम सिंह उम्र 19 साल निवासी वैशाली नगर भिलाई।
07. संजय सिंह पिता स्व. प्रकाश उम्र 29 साल निवासी कोहरा मारिया मुजौना बाजार जिला छपरा बिहार।
08. अजय कुमार पिता विजानंद निवासी नेवरीपा, उत्तर प्रदेश।

जिला प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, तीन दिन में 30 स्कूलों की जांच,14 को नोटिस जारी, शिक्षा विभाग की 9 टीमें लगी जांच में

थाना आरंग के प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी
01. चंद्रशेखर साहू पिता डोमार साहू उम्र 28 साल निवासी बस स्टैण्ड के पास चंदखुरी दुर्ग।
02. शुभम चंद्राकर पिता सुरेश चंद्राकर उम्र 24 साल निवासी शक्ति चैक, चंदखुरी, दुर्ग।
03. विवेक मिश्रा पिता कालिका प्रसाद मिश्रा उम्र 21 साल निवासी स्टेशन के बाजू में जैन हाईट्स टिटलागढ़ थाना टिटलागढ़ ओड़िसा।
04. मनीष चंद्राकर पिता ईश्वरी चंद्राकर उम्र 26 साल निवासी शक्ति चैक, चंदखुरी दुर्ग।
05. धनराज चंद्राकर पिता राजकुमार चंद्राकर उम्र 22 साल निवासी संतोषी चैक, चंदखुरी, दुर्ग।
06. नितिश चंद्राकर पिता देवेन्द्र चंद्राकर उम्र 22 साल निवासी संतोषी चैक, चंदखुरी दुर्ग।
07. सागर विश्वकर्मा पिता श्रीराम विश्वकर्मा उम्र 23 साल निवासी स्कुलपारा भनपुरी थाना अण्डा दुर्ग।
फरार आरोपी – आर्यन जैन एवं अनुराग मिश्रा निवासी भिलाई जिला दुर्ग।

थाना अभनपुर के प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी
01. देवा श्रीकांत चंद्राकर पिता खेमलाल चंद्राकर उम्र 28 साल निवासी चंदखुरी शक्ति चैक थाना पुलगांव जिला दुर्ग।
02. सोमेश चंद्राकर पिता मनोज चंद्राकर उम्र 21 साल निवासी तिलोदा थाना रनचिरई जिला बालोद।
03. डिलेश्वर चंद्राकर पिता डिहार चंद्राकर उर्म 21 साल निवासी चंदखुरी आमापारा थाना पुलगांव दुर्ग।
04. वासु चंद्राकर उर्फ विकास पिता जितेन्द्र चंद्राकर उम्र 30 साल निवासी कोठीपुलिया चंदखुरी थाना पुलगांव दुर्ग।
05. सचिन देशमुख पिता रमेश देशमुख उम्र 21 साल निवासी चंदखुरी राजीव लोचन हास्पिटल के पास थाना पुलगांव जिला दुर्ग।
06. विकास बेलचंदन पिता चंद्रिका बेलचंदन उम्र 43 साल निवासी 43 साल ग्राम पिरदा थाना अण्डा जिला दुर्ग।
07. ओमप्रकाश चंद्राकर पिता खेमलाल चंद्राकर उम्र 31 साल निवासी ग्राम चंदखुरी शांती चैक थाना पुलगांव जिला दुर्ग।
08. आकाश चंद्राकर पिता राजेन्द्र चंद्राकर उम्र 26 साल निवासी चंदखुरी संतोषी चैक थाना पुलगांव जिला दुर्ग।
फरार आरोपी – खिलेश वर्मा निवासी भिलाई जिला दुर्ग।

CG NEWS - पुलिसकर्मियों को नहीं मिल रहा था साप्ताहिक अवकाश, डीजीपी अशोक जुनेजा ने आदेश का कड़ाई से पालन करने के दिए निर्देश

थाना आमानाका के प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी
01. प्रीतम अग्रवाल पिता कैलाश चंद अग्रवाल उम्र 45 साल निवासी शांति विहार कालोनी डंगनिया थाना डी.डी.नगर रायपुर।
02. शेरखान पिता स्व. शेख उम्र 38 साल निवासी मिलन चैक केम्प-2, भिलाई थाना छावनी दुर्ग।
03. मनजीत सिंह उर्फ बंटी पिता अमरजीत सिंह उम्र 40 साल निवासी केम्प 2 पावर हाउस भिलाई थाना छावनी दुर्ग।
04. याज्ञवेन्द्र सिंह पिता स्व. धीरेन्द्र सिंह उम्र 42 साल निवासी जोन 2, बालाजी नगर सेक्टर 11 खर्सीपार थाना खुर्सीपार दुर्ग।
05. नियाज अहमद पिता स्व. जलील अहमद उम्र 38 साल निवासी अहमद नगर कैम्प 02 पावर हाउस दुर्ग।

IMG 20240420 WA0009