बीरगांव आडवाणी स्कूल मैदान में दिखेगा विजयादशमी का भव्य नजारा; 81 फीट के रावण का होगा दहन, 10 हजार से अधिक परिवार बनेंगे गवाह

बीरगांव (रायपुर) : बीरगांव दशहरा उत्सव समिति द्वारा 20 अक्टूबर 2026 को आडवाणी स्कूल दशहरा मैदान में भव्य दशहरा उत्सव (विजयादशमी) का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष समिति अपने 21वें वर्ष में प्रवेश कर रही है, जिसे लेकर क्षेत्र के नागरिकों में भारी उत्साह है। इस ऐतिहासिक और भव्य आयोजन में क्षेत्र के लगभग 10 हजार से अधिक परिवारों के शामिल होने की उम्मीद है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल और ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू होंगे, जिनकी गरिमामयी उपस्थिति में यह उत्सव संपन्न होगा। आयोजन भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री (किसान मोर्चा) डॉ. ओमप्रकाश देवांगन के कुशल संरक्षण तथा स्थानीय पार्षद एवं समिति के अध्यक्ष बेदराम साहू की अध्यक्षता में आयोजित किया जा रहा है।
इस वर्ष बीरगांव के दशहरा उत्सव का मुख्य आकर्षण 81 फीट ऊंचा गगनचुंबी रावण का पुतला होगा, जिसका दहन भव्य और रंग-बिरंगी आतिशबाजी के साथ किया जाएगा। यह आतिशबाजी आसमान को सतरंगी रोशनी से सराबोर कर देगी, बेहद आकर्षक अतिशबाजी मे सांप नेवले की विकराल लड़ाई जो दर्शकों के लिए एक बेहद आकर्षक और रोमांचक अनुभव होगा।
उत्सव के संबंध में जानकारी देते हुए कार्यक्रम के संरक्षक डॉ. ओमप्रकाश देवांगन ने कहा, “यह दशहरा उत्सव बीरगांव की एकता, संस्कृति और परंपरा का प्रतीक बन चुका है। 21 वर्षों से लगातार हो रहा यह आयोजन समाज को असत्य पर सत्य और अधर्म पर धर्म की जीत का संदेश देता है।”
वहीं, समिति के अध्यक्ष और पार्षद बेदराम साहू ने बताया कि 10 हजार से अधिक परिवारों की भारी भीड़ को देखते हुए आडवाणी स्कूल मैदान में सुरक्षा, बैठक व्यवस्था और यातायात के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। उन्होंने बीरगांव और आसपास के सभी नागरिकों से इस भव्य उत्सव में सपरिवार शामिल होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने की अपील की है।
समिति द्वारा दर्शकों के मनोरंजन और भक्तिभाव के लिए दोपहर से ही कार्यक्रमों की शुरुआत कर दी जाएगी:
• दोपहर 02:00 बजे से: – रंग झरना लोककला मंच उरला संचालक राजू साहू जी के द्वारा पारंपरिक छत्तीसगढ़ी जसगीत की मधुर प्रस्तुति होगी।
• शाम 04:00 बजे से:- अनुराग ग्रंथ श्रीराम लीला मंण्डली उरकूरा के द्वारा भगवान श्री राम के चरित्र पर आधारित भव्य रामलीला का मंचन किया जाएगा।
• शाम 06:00 बजे: इस वर्ष के मुख्य आकर्षण 81 फीट ऊंचे गगनचुंबी रावण के पुतले का दहन शानदार और रंग-बिरंगी आतिशबाजी के साथ किया जाएगा।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ शुरू होने वाला यह उत्सव रावण दहन और भव्य आतिशबाजी के साथ संपन्न होगा। समिति के सभी पदाधिकारियों और वालंटियर्स को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अलग-अलग जिम्मेदारियां ओमप्रकाश साहू मंच संचालन , डोमेश देवांगन जीवन साहू, शेखूराम साहू, रामपाल साहू, कल्पना पाटिल, बिमला साहू,राधिका साहू, प्रतिमा साहू, शीतला साहू अथितियो का स्वागत व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रम, श्रीराम लीला मण्डली पर आये कलाकारो की व्यवस्था भागवत साहू, नानक चन्द साहू, और शोसल मिडिया की जवाब दारी युवा टीम विकास दुबे,पुलकित साहू,ओमप्रकाश साहू, संजू वर्मा, अतिसबाजी को अशोक मौर्य, कैलास उईके, विजय सरकार सुनिल वर्मा, आफत कालीन चिकित्सक व्यवस्था एन के डी हास्पिटल के संचालक डाॅ. वेदप्रकाश देवांगन जी एवं उनकी टीम सोनपत्ती की व्यवस्था अश्वनी जंघेल व लोकनाथ साहू,श्रावण साहू,धन्नूराम साहू सोन पत्ती की व्यवस्था, वालेन्टीयर टीम को विपिन चौबे, संजू वर्मा, विक्की साहू, मिलन घृतलहरे,रजत साहू, भूपेंद्र साहू, भूपेंद्र गायकवाड, ध्रुव राजपूत, भज्जी आदि सदस्य व पदाधिकारीगण सम्भालेगे जिम्मेदारी सौंप दी गई हैं।

Advertisement

Related Articles