भाजपा अध्यक्ष विष्णु देव साय ने लगवाया वैक्सिन

75

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय ने लगवाया वैक्सीन। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने बुधवार को अपने गृह ग्राम बगिया स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंच कर कोविशिल्ड वैक्सिन लगवाया और वैक्सिन लगाने वाली नर्स अनुपम लोलिना के कार्य की सराहना करते हुए उन्हें धन्यवाद दिया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ की जनता से कोविड 19 के विरुद्ध लड़ाई को और तेज करने और एकजुटता के साथ मजबूती से लड़ने का आग्रह करते हुए वेक्सिनेशन के क्राइटेरिया में आने वाले सभी 45 वर्ष से अधिक उम्र के नागरिकों से वैक्सिन लगाने की अपील की हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना के विरुद्ध लड़ाई में विजय प्राप्ति के लिए सभी को वैक्सिन लगवाना जरूरी हैं साथ ही कोविड 19 कि गाइडलाइन 2 गज की दूरी मास्क हैं जरूरी और बार बार हाथ धोने या सेनेटाइज करने के मूल मंत्र का हम सभी को पालन करना और करवाना होगा। उन्होंने वैक्सिन को लेकर भ्रांति और लोगों द्वारा फैलाये गए भ्रम और झूठ से बचने की अपील करते हुए कोरोना को हराने वैक्सिन लगाने और अपने साथ साथ और भी लोगों को वैक्सिनेशन के लिए प्रेरित करने की अपील की हैं।

IMG 20240420 WA0009
राजधानी में नाबालिग युवती का अपहरण कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने व अश्लील वीडियो वायरल करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार