वैज्ञानिक चयन परीक्षा में सृष्टि को प्रथम स्थान मिलने पर गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने दी बधाई

64

रायपुर|गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (इसरो) द्वारा आयोजित वैज्ञानिक चयन परीक्षा में सृष्टि बाफना को प्रथम स्थान मिलने पर बधाई और शुभकामनाएं दी है। मंत्री श्री साहू ने ट्वीट कर कहा है कि दुर्ग की बिटिया ने पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया है। देश के सबसे बड़े संस्थान इसरो में स्थान प्राप्त कर छत्तीसगढ़ का मान बढ़ाया है। इस सफलता के लिए सृष्टि, उनके माता-पिता और गुरूजनों को भी मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। सृष्टि बाफना दुर्ग जिले के कुसुमकसा गांव की निवासी है। उन्होंने दुर्ग के महावीर विद्यालय में 10वीं एवं 12वीं की शिक्षा ग्रहण करने के बाद बीआईटी दुर्ग से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है। उन्होंने आईआईटी दिल्ली में एमटेक किया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
IMG 20240420 WA0009
दीवारों पर चिपकाया पोस्टर, चिकित्सक पर 10 हजार का जुर्माना