भारतीय मजदूर संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष शिवकुमार कश्यप का निधन, श्रमिक जगत में शोक की लहर

55

रायपुर। भारतीय मजदूर संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेशाध्यक्ष शिवकुमार कश्यप जी का 55 वर्ष की आयु में कल दिनांक 26 को निधन हो गया उन्होंने अंतिम सांस बिलासपुर के किम्स हॉस्पिटल में लिया। उन्होंने अपनी शासकीय सेवा की शुरुआत बालको केप्टिव पॉवर प्लांट कोरबा से किया। फिर कुछ समय पश्चात उन्होंने एनटीपीसी सीपत बिलासपुर में जॉइन कर लिया तब से यही पर कार्यरत थे ।सहज सरल और नेतृत्व क्षमता के कारण वें श्रमिकों के बीच काफी लोकप्रिय थे। उनकी लोकप्रियता और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए संगठन ने उन्हें लगातार 3 बार ताप विद्युत कर्मचारी संघ का अध्यक्ष नियुक्त किया। साथ ही उनके कार्य कुशलता को देखते हुए भारतीय मजदूर संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष चुने गए। वें प्रथम टर्म 2018 से 2021 एवं द्वितीय टर्म मार्च 2021 से पुनः प्रदेश अध्यक्ष चुने गए थे। वे बहुत ही मिलनसार , प्रभावशाली , अनुशासनप्रिय थे उन्हें श्रमिक नीतियों का अच्छा ज्ञान प्राप्त था। उनके आकस्मिक निधन से पूरे श्रमिक जगत में शोक की लहर है। भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश महामंत्री नरोत्तम धृतलहरे ने शिवकुमार कश्यप जी के निधन को भारतीय मजदूर संघ छत्तीसगढ़ के लिए अपूर्णीय क्षति बताते हुए श्रधांजलि अर्पित की है। योगेशदत्त मिश्र,राधेश्याम जायसवाल,श्रीमती शोभा सिंहदेव,भोलाप्रसाद तिवारी,श्रीमती सोनिया मरावी,रामावतार साहू,शंखध्वनि सिंह बनाफर,सूंदर सिंह वर्मा,नरेश चौहान,लिनामोहन एंटी,लोकेश कुमार गौतम ने शिव कश्यप को श्रद्धाजंलि अर्पित किया।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now
IMG 20240420 WA0009
पब्लिक सेक्टर बचाओ , देश बचाओ के नारे के साथ होगा राष्ट्रव्यापी विरोध प्रदर्शन 28 को