भारतीय मजदूर संघ ने मनाया राष्ट्रीय श्रमिक दिवस




रायपुर। भारतीय मजदूर संघ जिला रायपुर द्वारा हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी 17 सितंबर भगवान विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर प्रदेश कार्यालय चंगोराभाठा में राष्ट्रीय श्रमिक दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संगठन मंत्री अश्वनी चेलक द्वारा किया गया एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में नेशनल ऑर्गेनाइजेशन ऑफ़ इन्श्योरेंस पेंशनर के परिमंडल अध्यक्ष सनत शर्मा उपस्थित रहे । अश्वनी चेलक एवं सनत शर्मा के द्वारा अपने उद्बोधन में भारतीय मज़दूर संघ द्वारा मनाए जाने वाले राष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर प्रकाश डालते हुए अपने विचार रखे की किस प्रकार भारतीय मजदूर संघ लगातार श्रमिक हितैषी मांग को सरकार के समक्ष उठा रहा है। कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री परमेश्वर कन्नौजे द्वारा किया गया साथ ही जिला मंत्री ने उपस्थित सभी साथियों से अपने यूनियन के अधिक से अधिक संख्या में 1 अक्टूबर की रैली धरना प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया ।











