भोजली महोत्सव में लोक संस्कृति की शानदार प्रस्तुति, प्रतिभावान छात्रों का हुआ सम्मान

बिलासपुर। माँ बिलासा लोक संस्कृति एवं कला मंच, पचरीघाट, जूना बिलासपुर द्वारा छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, परंपरा एवं भोजली पर्व की परंपरा को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से माँ नर्मदा भवन, पचरीघाट में भोजली महोत्सव का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में संजोही लोक कला मंच द्वारा हरेली से लेकर होली तक छत्तीसगढ़ी लोक संस्कृति की जीवंत नाट्य प्रस्तुति दी गई। भोजली झांकियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए गए। साथ ही प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में प्रवीण झा, महेश कर्प, किशन लाल केवट, शिव प्रताप साव, आशीष गुप्ता, वार्ड पार्षद योगेश बोले, एल्डरमैन प्रदीप शुक्ला, दीपक थवाईत, शालिकराम गुप्ता, बलराम हरियाणी, राजकुमार केवट, वीरेंद्र शाह, अनिरुद्ध गुर्जी, हेमंत केवट, विजय केवट महेश केवट, निलेश मैडेवार, राकेश ठाकुर, राजीव गुप्ता, दीपक साहू, सौमेंद्र देवांगन एवं ओमप्रकाश देवांगन सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन भाजपा मंडल अध्यक्ष देवेंद्र पाठक ने किया।

यह जानकारी केवट समाज के अध्यक्ष श्री लक्ष्मीप्रसाद केवट ने दी।

Advertisement

Related Articles